
मैक्स लाइफ इंश्योरेंस ने एसके फाइनेंस से मिलाया हाथ
जयपुर, दिव्यराष्ट्र:/ एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने एसके फाइनेंस लिमिटेड से हाथ मिलाया है। इस साझेदारी के तहत देश के उभरते बाजारों में ग्राहकों को ग्रुप क्रेडिट लाइफ इंश्योरेंस समाधान प्रदान किए जाएंगे। इससे एक विविधिकृत (डायवर्सिफाइड) फाइनेंशियल सर्विसेज इकोसिस्टम के माध्यम से लाइफ इंश्योरेंस प्रोटेक्शन तक पहुंच बढ़ाने में मदद मिलेगी। उल्लेखनीय है कि एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेडको पहले मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के नाम से जाना जाता था।
व्हीकल फाइनेंसिंग के मामले में एसके फाइनेंस की गहरी विशेषज्ञता और ग्राहकों की बदलती जरूरतों के अनुरूप ग्राहकों के साथ इसके मजबूत संबंधों का लाभ लेते हुए यह साझेदारी ग्राहकों को उनकी जरूरत के अनुरूप प्रोटेक्शन सॉल्यूशंस तक आसानी से पहुंचने का अवसर देगी। इससे उन ग्राहकों को लाभ होगा, पारंपरिक तौर पर औपचारिक इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स तक जिनकी पहुंच सीमित है।
एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस के चीफ बिजनेस ऑफिसर – पार्टनरशिप चैनल्स, अनुराग गुप्ता ने कहा, ‘भारत में बीमा के विकास का अगला चरण पारंपरिक ग्राहक सेगमेंट से परे प्रोटेक्शन प्रोडक्ट्स पहुंचाने की हमारी क्षमता से निर्धारित होगा। साथ ही देश के उभरते वित्तीय इकोसिस्टम में हमारी भूमिका इस विकास को आकार देगी। एसके फाइनेंस के साथ हमारी साझेदारी एक-दूसरे की पूरक दो क्षमताओं को साथ लाएगी। साथ ही ग्राहकों को लेकर गहरी समझ और प्रोटेक्शन क्षमताओं को भी साथ लाया जाएगा। इस तरह की साझेदारी का लाभ लेते हुए हम जीवन बीमा को ग्राहकों के लिए ज्यादा सुगम, प्रासंगिक और उनके वित्तीय सफर के अनुरूप बना सकते हैं। इससे देशभर के ग्राहकों को लाभ होगा, विशेष रूप से ऐसे ग्राहक जो औपचारिक प्रोटेक्शन मैकेनिज्म से दूर रह गए हैं।’
एसके फाइनेंस लिमिटेड के पूर्णकालिक निदेशक यश सेतिया ने कहा, ‘फाइनेंशियल रेजिलिएंस का अर्थ सिर्फ क्रेडिट तक पहुंच का बढ़ना ही नहीं है। बल्कि इसमें यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि ग्राहकों एवं उनके परिवारों को जीवन की आकस्मिक दुर्घटनाओं में भी पूरी सुरक्षा मिले। एक्सिस मैक्स लाइफ के साथ हमारी साझेदारी इस दिशा में एक सार्थक कदम है। इससे हम देश के उभरते बाजारों में अपने ग्राहकों को उनकी जरूरत के अनुरूप क्रेडिट लाइफ प्रोटेक्शन देने में सक्षम बनेंगे।



