
दिव्यराष्ट्र, नई दिल्ली: मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के कंसोलिडेटेड रेवेन्यू में चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून, 2026) में सालाना आधार पर 18 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। निवेश आय के बिना कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 7,289 करोड़ रुपये रहा। समीक्षाधीन तिमाही में निवेश आय समेत कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 14,977 करोड़ रुपये और समेकित कर पश्चात लाभ (पीएटी) 37 प्रतिशत बढ़कर 118 करोड़ रुपये रहा।
एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड (“Axis Max Life” / “Company”), जिसे पहले मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के नाम से जाना जाता था, ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 17 प्रतिशत का न्यू बिजनेस ग्रोथ (इंडीविजुअल एडजस्टेड फर्स्ट ईयर प्रीमियम) दर्ज किया है। कंपनी का इंडीविजुअल एडजस्टेड फर्स्ट ईयर प्रीमियम 1,810 करोड़ रुपये रहा। इससे कंपनी का प्राइवेट मार्केट शेयर 13 आधार अंक बढ़कर 10.1 प्रतिशत पर पहुंच गया। एक्सिस मैक्स लाइफ ने 15 प्रतिशत का एनुअलाइज्ड प्रीमियम इक्विवेलेंट (एपीई) ग्रोथ दर्ज किया है। प्रोप्रिएटरी चैनल एपीई सालाना आधार पर 15 प्रतिशत बढ़ा। इसमें ऑनलाइन चैनल में जबर्दस्त 27 प्रतिशत का विकास दर्ज किया गया, जिससे ई-कॉमर्स स्पेस में कंपनी की नेतृत्वकारी स्थिति और मजबूत हुई है। पहली तिमाही में एक्सिस मैक्स लाइफ का पार्टनरशिप चैनल 16 प्रतिशत बढ़ा, जिसे एक्सिस चैनल की 14 प्रतिशत ग्रोथ और अन्य पार्टनरशिप की 21 प्रतिशत की वृद्धि से ताकत मिली। यह कंपनी के डिस्ट्रीब्यूशन फ्रेंचाइजी की दृढ़ता को दिखाने वाला है।
ग्रुप क्रेडिट लाइफ (जीसीएल) सेगमेंट में एक्सिस मैक्स लाइफ लगातार मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में कंपनी ने इस सेगमेंट में 57 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। खास बात यह है कि कंपनी के जीसीएल कारोबार का 45 प्रतिशत हिस्सा पिछले तीन वर्षों में जोड़े गए पार्टनर्स से आया है, जिससे इस सेगमेंट में कंपनी की मौजूदगी और अधिक विविध हुई है।
बीती तिमाही में कंपनी ने स्वरोजगार वाले ग्राहक वर्ग के लिए अपनी ऑफरिंग्स को और मजबूत किया। इसके परिणामस्वरूप प्रोटेक्शन एंड हेल्थ बिजनेस में 44 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसमें राइडर्स के मामले में हुई 57 प्रतिशत वृद्धि का प्रमुख योगदान रहा, जो ग्राहकों की तरफ से व्यापक प्रोटेक्शन सॉल्यूशंस की बढ़ती मांग को दर्शाता है। वहीं, एन्युटी कारोबार में तिमाही के दौरान 116 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई।
वित्त वर्ष 2026-27 के पहले तीन महीनों में एक्सिस मैक्स लाइफ ने न्यू बिजनेस मार्जिन 23.2 प्रतिशत दर्ज किया, जो पिछले साल की समान अवधि में 20.1 प्रतिशत था। लाभ के एक प्रमुख मानक वैल्यू ऑफ न्यू बिजनेस (वीएनबी) में सालाना आधार पर 33 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसके अलावा, कंपनी का इंडीविजुअल रीन्यूअल प्रीमियम 20 प्रतिशत बढ़कर 4,639 करोड़ रुपये हो गया। इससे ग्रॉस रिटेन प्रीमियम भी सालाना आधार पर 19 प्रतिशत बढ़कर 7,607 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
एक्सिस मैक्स लाइफ के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ सुमित मदान ने कहा, ‘एक्सिस मैक्स लाइफ ने वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत मजबूती के साथ की है। पहली तिमाही में इंडीविजुअल एडजस्टेड फर्स्ट ईयर प्रीमियम में 17 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो प्राइवेट सेक्टर में हुई वृद्धि से अधिक रही। इसके चलते प्राइवेट मार्केट में हमारी हिस्सेदारी बढ़कर 10.1 प्रतिशत हो गई। यह प्रदर्शन हमारे डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क में अनुशासित एक्जीक्यूशन को दर्शाता है। हमें सभी चैनल्स में व्यापक बढ़ोतरी देखने को मिली, जिसमें प्रोप्रिएटरी और पार्टनरशिप चैनल्स दोनों में मजबूत दिखी। प्रोटेक्शन और रिटायरमेंट सेगमेंट पर हमारा विशेष फोकस टर्म और एन्युटी की बढ़ती हिस्सेदारी से स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।
साथ ही, हम एक इंटेलीजेंस आधारित कंपनी बनने के लिए अपने डिजिटल एवं टेक ट्रांसफॉर्मेशन को तेज कर रहे हैं। कस्टमर एक्विजिशन, डिस्ट्रीब्यूशन, अंडरराइटिंग और सर्विसिंग में एआई, एनालिटिक्स और ऑटोमेशन को शामिल किया जा रहा है। इससे ग्राहकों का अनुभव बेहतर हो रहा है, प्रोडक्टिविटी बढ़ी है और डिसीजन-मेकिंग तेज हुई है। जैसे-जैसे ग्राहकों की अपेक्षाएं बदल रही हैं, हमारा ध्यान टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और मानवीय विशेषज्ञता को साथ लेकर लाभप्रद विकास, ग्राहकों से जुड़ाव को मजबूत करने और सभी संबंधित पक्षों (स्टेकहोल्डर्स) के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करने पर है।’
एक्सिस मैक्स लाइफ के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर अमृत सिंह ने कहा, ‘वित्त वर्ष 2026-27 के पहले तीन महीनों का हमारा प्रदर्शन गुणवत्तापूर्ण विकास और अनुशासित तरीके से पूंजी प्रबंधन पर लगातार ध्यान देने को दर्शाता है। न्यू बिजनेस मार्जिन 315 आधार अंक बढ़कर 23.2 प्रतिशत हो गया। इसके परिणामस्वरूप वैल्यू ऑफ न्यू बिजनेस में 33 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 446 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। रीन्यूअल प्रीमियम में सालाना आधार पर 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जिससे ग्रॉस रिटेन प्रीमियम में 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और हमारे इन-फोर्स फ्रेंचाइजी की मजबूती भी सामने आई।
हमने अपनी कोर फाइनेंशियल फाउंडेशन को भी मजबूत किया है। एम्बेडेड वैल्यू 15 प्रतिशत बढ़कर 30,415 करोड़ रुपये हो गई, जबकि ऑपरेटिंग आरओईवी बढ़कर 14.9 प्रतिशत हो गया। ये परिणाम सस्टेनेबल प्रोफिटेबिलिटी, कैपिटल एफिशिएंसी और शेयरहोल्डर्स के लिए लगातार मूल्य सृजन पर हमारे फोकस को दर्शाते हैं।’



