
मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में कुल 54 और महाराष्ट्र में 105 स्टोर हो गए क्रोमा के
मुंबई, दिव्यराष्ट्र/ टाटा ग्रुप कि ओम्नी-चैनल इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल कंपनी ‘क्रोमा’ ने मुंबई के बोरिवली में स्काईसिटी मॉल में अपना नया स्टोर खोलकर महाराष्ट्र में अपने विस्तार को और तेज़ किया है। इस नए स्टोर के साथ अब मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (एमएमआर) में क्रोमा के कुल 54 स्टोर्स और पूरे महाराष्ट्र में 105 स्टोर्स हो गए हैं। इस लॉन्च का मुख्य उद्देश्य मुंबई के ग्राहकों को बेहतरीन ओम्नी-चैनल शॉपिंग का अनुभव देना और अपने इस सबसे महत्वपूर्ण बाज़ार में ब्रैंड की पकड़ को और मज़बूत करना है।
क्रोमा का नया स्टोर बोरीवली के स्काई-सिटी मॉल की पहली मंजिल पर यूनिट नंबर F-27 और F-28 में है। यह प्रीमियम स्टोर 7,075 वर्ग फुट में फैला हुआ है। यहाँ बोरिवली और आसपास के लोग आसानी से पहुंच सकते हैं। इस स्टोर में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स की विस्तृत रेंज मिलेगी। ग्राहक यहाँ बड़े अप्लायंसेस, स्मार्टफोन और होम टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस खरीद सकते हैं। इसके साथ ही आकर्षक लॉन्च ऑफर्स भी उपलब्ध हैं।
मयंक संगानी, चीफ बिज़नेस ऑफिसर-स्टोर्स, इन्फिनिटी रिटेल लिमिटेड ने कहा,”हमें बेहद ख़ुशी है कि स्काईसिटी मॉल में नया स्टोर शुरू करके हमने मुंबई और महाराष्ट्र में अपनी उपस्थिति को और मज़बूत किया है। यह विस्तार मज़बूत उपभोक्ता मांग वाले बाज़ारों में निवेश करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हम अपने बढ़ते ओम्नी-चैनल नेटवर्क के ज़रिए ग्राहकों तक पहुंच बढ़ा रहे हैं। नए स्टोर में मुख्य श्रेणियों में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस की एक विस्तृत श्रृंखला पेश की गई है। इसके साथ ही ग्राहकों को एक्सपर्ट गाइडेंस और आकर्षक लॉन्च ऑफर्स भी मिलेंगे। हमारा ध्यान हर टचपॉइंट पर एक सहज शॉपिंग अनुभव बनाने पर है। हम ग्राहकों के रोज़मर्रा के जीवन में तकनीक को अधिक सुलभ और प्रासंगिक बनाने के लिए केंद्रित हैं।”




