
सूरत , दिव्यराष्ट्र/ भारत की प्रमुख बिल्डिंग मटेरियल कंपनियों में से एक, न्युवोकोविस्टासकॉर्प. लिमिटेड ने गुजरात के सूरत में स्थित अपने लिमला सीमेंट प्लांट (एलसीपी) का उद्घाटन किया। यह प्लांट वदराज सीमेंट लिमिटेड (वीसीएल) की प्रमुख मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स में से एक है। इसके साथ ही, न्युवोको ने गुजरात में अपनी शुरुआत कर दी है। यह कदम वदराज सीमेंट लिमिटेड के अधिग्रहण, उसके संचालन को दोबारा शुरू करने और पश्चिम भारत में अपने कारोबार का विस्तार करने की दिशा में कंपनी की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
इस मौके पर न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर जयकुमार कृष्णास्वामी ने कहा, “सूरत के लिमला ग्राइंडिंग यूनिट की शुरुआत न्युवोको के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है। साथ ही, यह योजनाबद्ध तरीके से कारोबार बढ़ाने की हमारी प्रतिबद्धता को भी मजबूत करता है। गुजरात हमारे लिए एक अहम् बाजार है, जहाँ इंफ्रास्ट्रक्चर का तेजी से विकास, उद्योगों का विस्तार, बढ़ता शहरीकरण और आवास व निर्माण क्षेत्र में लगातार बढ़ती माँग हमें आगे बढ़ने के उत्कृष्ट अवसर देती है। इस प्लांट के शुरू होने से हमारी मौजूदगी और मजबूत होगी। साथ ही, उत्तर और पश्चिम भारत के ग्राहकों तक हम अपने प्रोडक्ट्स पहले से ज्यादा तेजी और बेहतर तरीके से पहुँचा सकेंगे।”
उन्होंने आगे कहा, “वदराज सीमेंट के अधिग्रहण के तहत हमने एक महत्वपूर्ण प्लांट को दोबारा तैयार कर रिकॉर्ड समय में शुरू किया है। यह हमारी टीम की बेहतर योजना और मिलकर किए गए काम का नतीजा है। इससे यह भी साबित हुआ है कि हम अधिग्रहित परिसंपत्तियों का बेहतर इस्तेमाल कर सकते हैं, अपने वादे पूरे कर सकते हैं और अपने सभी हितधारकों का भरोसा लगातार मजबूत बना सकते हैं। यह उपलब्धि हमारी बेहतर प्रोजेक्ट एग्जीक्यूशन की क्षमता और लंबे समय तक स्थायी और लाभदायक विकास की दिशा में हमारे फोकस को भी उजागर करती है।”




