
जयपुर, दिव्यराष्ट्र:/ पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में ‘इंडियन नॉलेज सिस्टम : फ्रॉम ट्रेडिशनल विजडम टू मॉडर्न एजुकेशन, रिसर्च एंड इनोवेशन’ विषय पर आयोजित छह दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का समापन हुआ। यह प्रोग्राम पूर्णिमा यूनिवर्सिटी की आईकेएस सेल व कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग, भारत बौद्धिक आईकेएस तथा विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान जयपुर प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
समापन समारोह के अतिथियों में विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. नरेंद्र कुमार तनेजा, विद्या भारती के अखिल भारतीय मंत्री शिव प्रसाद, क्षेत्रीय प्रचारक गोविंद कुमार और भारतीय बॉक्स क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. आशुतोष पंत शामिल थे। मेजबान पूर्णिमा यूनिवर्सिटी के चेयरपर्सन शशिकांत सिंघी एवं प्रेसिडेंट डॉ. सुरेश चंद्र पाढ़ी द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।
उन्नत भारत अभियान की राष्ट्रीय संचालन समिति के अध्यक्ष डॉ. विजय पांडुरंग भटकर ने वीडियो संदेश के जरिए भारतीय ज्ञान प्रणाली पर अपने विचार व्यक्त किए। समापन पर एफडीपी के सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। अंत में एफडीपी एवं पूर्णिमा यूनिवर्सिटी की आईकेएस सेल के समन्वयक डॉ. सौरभ शांडिल्य द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।






