
मुंबई, दिव्यराष्ट्र: भारत के सबसे भरोसेमंद बेबी केयर ब्रांड में से एक हिमालया बेबीकेयर को ट्रेंड नर्सेज एसोसिएशन ऑफ इंडिया (टीएनएआई) द्वारा राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार 2026 समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया, जो भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रपति भवन में प्रदान किया गया।
हिमालया बेबीकेयर ने इस दौरान उत्कृष्ट नर्सिंग सेवाओं औरभारत के स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में उनके अमूल्य योगदान के लिए पुरस्कार विजेता इन 15 नर्सों को सम्मानित किया।
हेल्थकेयर कम्युनिटी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और सशक्त बनाते हुए हिमालया बेबीकेयर ने देशव्यापी पहल के तहत भारत भर की लगभग 50,000 नर्सों को स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया और उनके समर्पण का अभिनंदन किया।
इस पहल के बारे में बात करते हुए, हिमालया वेलनेस कंपनी के बेबीकेयर निदेशक चक्रवर्ती एनवी ने बताया, “नर्सें स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं, जो जीवन के हर चरण में देखभाल, आराम और भरोसा प्रदान करती हैं।हिमालय बेबीकेयर में, हम माताओं और नवजात शिशुओं केजीवन के सबसे महत्वपूर्ण व परिवर्तनकारी क्षणों के दौरान नर्सों द्वारा निभाई जाने वाली महत्वपूर्ण भूमिका को गहराई से समझते हुए उनका सम्मान करते हैं। यह पहल भारत के नर्सिंग समुदाय की करुणा, दृढ़ता और अटूट समर्पण के प्रति हमारी कृतज्ञता का प्रतीक है, क्योंकि हम उनकी सेवाओं का सम्मान करते हैं और समाज में उनके स्थायी योगदान का जश्न मनाते हैं।”





