
जटिल ब्रेन ट्यूमर का सफल उपचार
जयपुर, दिव्यराष्ट्र:/ नारायणा हॉस्पिटल जयपुर के न्यूरोसर्जरी विभाग ने एक अत्यंत जटिल और संवेदनशील ब्रेन ट्यूमर केस में सफलता हासिल करते हुए 29 वर्षीय मरीज की बोलने की क्षमता को सुरक्षित रखा। मरीज के मस्तिष्क के उस हिस्से में ट्यूमर था जो सीधे तौर पर स्पीच और कम्युनिकेशन को नियंत्रित करता है। इस चुनौतीपूर्ण स्थिति में अस्पताल की विशेषज्ञ टीम ने अत्याधुनिक “अवेक ब्रेन सर्जरी” तकनीक का इस्तेमाल किया।
यह सर्जरी इसलिए बेहद महत्वपूर्ण थी क्योंकि ट्यूमर ब्रेन के स्पीच डॉमिनेंट एरिया में स्थित था। सामान्य सर्जरी की स्थिति में मरीज की बोलने की क्षमता स्थायी रूप से प्रभावित हो सकती थी। मरीज समझ तो सकता था, लेकिन अपनी बात व्यक्त नहीं कर पाता। ऐसे मामलों में जीवन बचाने के साथ-साथ जीवन की गुणवत्ता बनाए रखना भी उतना ही जरूरी होता है।
सर्जरी के दौरान मरीज को पूरी तरह बेहोश नहीं किया गया। ऑपरेशन के समय मरीज होश में रहा और मेडिकल टीम उससे लगातार बातचीत करती रही। मरीज को पढ़ने, सवालों के जवाब देने और प्रतिक्रिया देने के लिए कहा गया ताकि सर्जन रियल टाइम में यह मॉनिटर कर सकें कि स्पीच एरिया सुरक्षित है या नहीं।
डॉ.के. के बंसल, सीनियर कंसल्टेंट, न्यूरोसर्जरी, नारायणा हॉस्पिटल जयपुर ने कहा, “यह ट्यूमर ब्रेन के उस हिस्से में स्थित था जो व्यक्ति की बोलने की क्षमता को नियंत्रित करता है। ऐसे मामलों में अवेक ब्रेन सर्जरी सबसे सुरक्षित विकल्प मानी जाती है क्योंकि इससे हम ऑपरेशन के दौरान मरीज से लगातार संवाद कर सकते हैं। हमारा उद्देश्य केवल ट्यूमर हटाना नहीं था, बल्कि मरीज की स्पीच और न्यूरोलॉजिकल फंक्शन को पूरी तरह सुरक्षित रखना भी था। सही मरीज चयन, विस्तृत प्री-ऑपरेटिव काउंसलिंग और टीमवर्क इस सर्जरी की सफलता के सबसे महत्वपूर्ण पहलू रहे।”
डा.प्रदीप कुमार गोयल क्लिनिकल डायरेक्टर एवं एचओडी, कार्डियक एनेस्थिसियोलॉजी, नारायणा हॉस्पिटल जयपुर ने कहा, “अवेक ब्रेन सर्जरी में एनेस्थीसिया मैनेजमेंट बेहद संवेदनशील होता है। मरीज को आरामदायक स्थिति में रखते हुए उसे पूरी तरह रिस्पॉन्सिव बनाए रखना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है। इस केस में मल्टीडिसिप्लिनरी टीम के समन्वय और एडवांस मॉनिटरिंग तकनीकों की मदद से पूरी प्रक्रिया को सुरक्षित तरीके से पूरा किया गया।”
बलविंदर सिंह वाला डायरेक्टर, नारायणा हॉस्पिटल जयपुर ने कहा, “नारायणा हॉस्पिटल जयपुर हमेशा से एडवांस और पेशेंट सेंट्रिक हेल्थकेयर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। यह सफल अवेक ब्रेन सर्जरी हमारे विशेषज्ञ डॉक्टरों, अत्याधुनिक तकनीक और टीम आधारित उपचार प्रणाली का उत्कृष्ट उदाहरण है। हमारा उद्देश्य मरीजों को विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना और उन्हें बेहतर जीवन गुणवत्ता देना है।”
सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी होने के बाद मरीज सामान्य रूप से बोलने और प्रतिक्रिया देने में सक्षम रहा। अस्पताल के अनुसार, यह केस आधुनिक न्यूरोसर्जरी में अवेक सर्जरी तकनीक की बढ़ती भूमिका और उसकी प्रभावशीलता को दर्शाता है।
नारायणा हॉस्पिटल जयपुर के बारे में*
नारायणा हॉस्पिटल जयपुर राजस्थान के प्रमुख मल्टी स्पेशियलिटी अस्पतालों में से एक है, जो उन्नत चिकित्सा सेवाओं, अत्याधुनिक तकनीक और अनुभवी विशेषज्ञों की टीम के लिए जाना जाता है। अस्पताल कार्डियक साइंसेज, न्यूरोसर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, ऑन्कोलॉजी, क्रिटिकल केयर और कई सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं में उत्कृष्ट उपचार प्रदान करता है। मरीज केंद्रित देखभाल और क्लिनिकल एक्सीलेंस के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के साथ नारायणा हॉस्पिटल जयपुर लगातार जटिल चिकित्सा मामलों में नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है।




