
कैरेटलेन के कैंपेन के लिए अश्लेषा ठाकुर को चुना
मुंबई, दिव्यराष्ट्र:/ टाटा के एक ब्रांड कैरेटलेन ने हाल ही में अपने नए कैंपेन के लिए अश्लेषा ठाकुर को चुना है। किफ़ायती और बजट में आने वाली नेचुरल डायमंड ज्वेलरी रेन्ज को सबके सामने पेश करने के लिए ये नया कैम्पेन शुरू किया गया है। अपनी बेहतरीन एक्टिंग और ओटीटी पर आकर्षक, सहज अंदाज़ के लिए मशहूर, युवा अभिनेत्री अश्लेषा ठाकुर आज की पीढ़ी के बीच काफी लोकप्रिय हैं। वो उन ग्राहकों से जुड़ाव महसूस कराती हैं जो असलीपन, खुद की पसंद, और सादगी को पसंद करते हैं।
इस खास संगठन के साथ, अश्लेषा ठाकुर अब कैरेटलेन के उन अभियानों का चेहरा होंगी जो किफ़ायती नेचुरल डायमंड ज्वेलरी को नई पहचान दे रहे हैं। इनमें 9 कैरेट सोना से बनी रेंज, और 925 चाँदी से बने शाया डायमंड्स आभूषण हैं। इनकी शुरूआती कीमत मात्र ₹5,000 है। यह रेंज दिखाती है कि कैरेटलेन फाइन ज्वेलरी को आज की पीढ़ी के लिए और भी सुलभ, हर दिन पहनने, और उनके स्टाइल के अनुकूल बनाने के प्रति समर्पित है।
सौमेन भौमिक, मैनेजिंग डायरेक्टर, कैरेटलेन ने कहा,”नेचुरल डायमंड्स कुदरत की अनमोल देन हैं जिन्हें बनने में करोड़ों साल लगते हैं, इसीलिए ये इतने कीमती होते हैं। लेकिन कीमती होने का मतलब यह नहीं कि इन्हें खरीदा न जा सके। हमारी 9 कैरेट गोल्ड और ‘शाया’ सिल्वर रेंज के ज़रिए, हम असली हीरों को आपकी पहुँच में ला रहे हैं, वो भी उनकी खूबसूरती और क्वालिटी से समझौता किए बिना। अश्लेषा आज के युवाओं से बहुत अच्छी तरह जुड़ी हुई हैं, इसलिए वे इस कलेक्शन के लिए सबसे सही चुनाव हैं।”
अश्लेषा ठाकुर, अभिनेत्री ने कहा,“मैं कैरेटलेन के साथ जुड़कर बहुत उत्साहित हूँ। डिज़ाइन और वैरायटी के मामले में यह ब्रांड हमेशा सबसे आगे रहा है। सिल्वर डायमंड और 9 कैरेट सोने के आभूषणों को जिस खूबसूरती से बनाया गया है, उसने मुझे वाकई प्रभावित किया है। यह स्टाइलिश भी है और बजट में भी, और मुझे यकीन है कि मेरी उम्र की बहुत सी लड़कियां इसे पहनना पसंद करेंगी।”





