मुंबई, दिव्यराष्ट्र/ सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड (सीडीएसएल) के इन्वेस्टर प्रोटेक्शन फंड ( आई पीएफ) ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अपने प्रमुख निवेशक जागरूकता अभियान ‘आत्मनिर्भर’ के तहत एक नया डिजिटल विज्ञापन अभियान शुरू किया है। इसका उद्देश्य महिलाओं को प्रतिभूति बाजार में जिम्मेदारी के साथ अपनी निवेश यात्रा शुरू करने और ‘एम एस. आत्मनिर्भर इंवेस्टर’ बनने के लिए प्रेरित करना है। वर्तमान में डीमेट खाताधारकों में महिलाओं की हिस्सेदारी लगभग 25% हो गई है, जो पिछले वर्ष 20% थी।
सीडीएसएल की चीफ रेगुलेटरी ऑफिसर और सीडीएसएल आईपीएफ की ट्रस्टी, नयना ओवलेकर ने कहा, “वित्तीय आत्मनिर्भरता सशक्तिकरण के सबसे प्रभावशाली रूपों में से एक है और निवेश उस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ‘आत्मनिर्भर एचईआर ’ पहल के माध्यम से हमारा उद्देश्य अधिक से अधिक महिलाओं को सही जानकारी, योजना और आत्मविश्वास के साथ प्रतिभूति बाजार में निवेश की शुरुआत करने के लिए प्रेरित करना है, ताकि वे सुरक्षित वित्तीय भविष्य बना सकें और सच मायनों में आत्मनिर्भर निवेशक बन सकें।”





