
जान्हवी कपूर का अल्टीमेंट हेयर सीक्रेट
मेल्टिंग प्रो-वी पर्ल्स से युक्त, यह बालों को तीन साल तक के दिखने वाले नुकसान ठीक करने में सक्षम। नई दिल्ली, दिव्यराष्ट्र*हेयर केयर इनोवेशन में वैश्विक अग्रणी ब्रांड पैंटीन ने मिरेकल रेस्क्यू बॉन्ड रिपेयर कंडीशनर लॉन्च किया है। यह एक उच्च-प्रदर्शन वाला रिपेयर फ़ॉर्मूला है जो बालों को हुए तीन साल तक के नुकसान को ठीक करने और टूटे हुए हेयर बॉन्ड्स को फिर से जोड़ने में मदद करता है।
लॉन्च के अवसर पर जान्हवी कपूर ने उपभोक्ताओं को ‘मिरेकल रेस्क्यू बॉन्ड रिपेयर’ नवाचार से परिचित कराया। अपनी सहज और प्रभावशाली स्टाइल के लिए प्रसिद्ध जान्हवी ने अपनी ब्यूटी जर्नी का उल्लेख करते हुए कहा, “मुझे अपने बालों के साथ प्रयोग करना बहुत पसंद है, जब मैं स्क्रीन पर अलग-अलग किरदार निभाती हूं, तो मेरे बाल उन्हें जीवंत बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। पैंटीन का नया मिरेकल रेस्क्यू बॉन्ड रिपेयर कंडीशनर मुझे बिना किसी नुकसान की फिक्र के अपने बालों के साथ मनचाहे प्रयोग करने की आजादी देता है। पैंटीन की मिरेकल रेस्क्यू रेंज के बारे में मुझे सबसे अच्छी बात यह लगती है कि यह अंदर से नुकसान की मरम्मत पर ध्यान देती है, जिससे मेरे बाल मुलायम, पोषित और मजबूत होते हैं।”
लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए प्रॉक्टर एंड गैंबल इंडिया के सीनियर डायरेक्टर एवं कैटेगरी लीडर – ब्यूटी, विक्रमजीत सिंह ने कहा, “आज के उपभोक्ता अपने बालों के साथ बिना किसी रोक-टोक के प्रयोग करना चाहते हैं, साथ ही वे अपने बालों को लंबे समय तक स्वस्थ भी रखना भी चाहते हैं। पैंटीन के मिरेकल रेस्क्यू बॉन्ड रिपेयर कंडीशनर के साथ, हमारा ध्यान एक ऐसा फ़ॉर्मूला पेश करने पर है जो मॉलिक्यूलर स्तर** पर काम करते हुए बालों को हुए दीर्घकालिक नुकसान को दूर करने में सहायक हैं। विज्ञान पर आधारित यह नवाचार पैंटीन की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसके तहत हम उपभोक्ताओं को अपने बालों को स्टाइल, कट या कलर करने की स्वतंत्रता देते हुए उनकी सेहत का ध्यान रखते हैं।”




