Home ताजा खबर जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव आगे रहते हैं राजस्थान...

जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव आगे रहते हैं राजस्थान के उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा

61 views
0
Google search engine

जयपुर, अक्टूबर 2024.

जनता जब सरकार और प्रतिनिधि चुनती है तो उसको यह उम्मीद होती है कि उसकी समस्याओं का समाधान होगा। इस सोच के साथ राजस्थान के उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अपने सरकारी आवास पर जन समाधान केंद्र शुरु की है। इस पहल का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का तुरंत निराकरण करना है और लोगों को राहत प्रदान करना है।

इस समाधान केंद्र पर स्वयं उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा शामिल होते हैं और लोगों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को सुनकर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करते हैं।

यह प्रयास जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जन नेता की उनकी यह छवि उनके कार्यों से बनी है। जन समाधान केंद्र पर आने वाले सभी नागरिकों का सम्मान किया जाता है तथा उनकी समस्या की सुनवाई होती है।

जन समाधान केंद्र की यह पहल उन सभी नागरिकों के लिए एक सकारात्मक  कदम है जो अपनी समस्याओं के समाधान के लिए उम्मीद के साथ डॉ. बैरवा के पास आते हैं।

Previous article
Next article
Divya Rashtra
ख्यातनाम शिक्षाविद् श्रीबल्लभ शर्मा की प्रेरणा से दैनिक दिव्य राष्ट्र समाचार पत्र समूह की स्थापना वर्ष 2016 में हुई थी। यह जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रुप में प्रकाशित किया जा रहा है और राष्ट्र एवं समाज सुधार की अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन कर रहा है। संपर्क नम्बर:-+91 9660653702, +91 9414050155

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here