

500 प्रतिभागियो के साथ मिस और मिसेज़ राजस्थान ग्लैमर 2026 – सीज़न 1 का ग्रैंड ऑडिशन जयपुर में हुआ
दिव्य राष्ट्र, जयपुर, 31 मार्च 2026: कई शहरों में ज़बरदस्त रिस्पॉन्स मिलने के बाद, ब्यूटी पेजेंट, मिस और मिसेज़ राजस्थान ग्लैमर 2026 – सीज़न 1 का मंगलवार, 31 मार्च 2026 को जयपुर के गोपालपुरा बाईपास रोड स्थित होटल ग्रैंड सफारी में ऑडिशन आयोजित किया गया। चिराग और राकेश कुमार द्वारा आयोजित ये पेजेंट पूरे राजस्थान के उभरते मॉडल्स और प्रतिभाशाली महिलाओं को उनके आत्मविश्वास, शालीनता और अपनी अलग पहचान बनाने का एक मंच प्रदान करता है। ऑडिशन में 500 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।ऑडिशन के ज्यूरी पैनल में सीनियर मॉडल और अभिनेत्री तारा खान; मॉडल और अभिनेत्री रोशनी घोष; सफारी ग्रुप ऑफ़ होटल्स से पवन गोयल; और एन एस और एसजीएम आउटडोर्स से जेडी माहेश्वरी शामिल थे। शिव जेवेलर्स द्वारा पावर्ड तथा अवंता एंड देसी बीट्स द्वारा को-पावर्ड, इस पेजेंट के प्रस्तुत करता हैं सीएनएक्स न्यूज़ हैं। भारत24 और फर्स्ट इंडिया न्यूज़ इसके आधिकारिक मीडिया पार्टनर और साथ ही आउटडोर ब्रांडिंग पार्टनर – एन एस और एसजीएम आउटडोर्स हैं।

जयपुर ऑडिशंस के मुख्य अतिथि के रूप में सीएनएक्स न्यूज़ से मोहित तिवारी; शिव जेवेलर्स से हुकम सिंह; अवंता एंड देसी बीट्स से महेश शर्मा; जयपुर कुर्ती घराना से ऋषभ अग्रवाल; और ट्रेस्सेस बॉय नितिन से नितिन भोगल शामिल रहे। आयोजकों ने बताया कि इस ग्रैंड फ़िनाले ऑडिशन की मेज़बानी करने के लिए होटल ग्रैंड सफारी, जयपुर के प्रति अपना हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं। मिस और मिसेज़ राजस्थान ग्लैमर 2026 – सीज़न 1 का ग्रैंड फ़िनाले 11 अप्रैल 2026 को जयपुर के चाकसू में टोंक रोड पर स्थित एक रिसॉर्ट में आयोजित किया जाएगा, जहाँ सबसे योग्य प्रतियोगी प्रतिष्ठित खिताबों के लिए मुकाबला करेंगे। यह सफ़र एक उद्देश्य के साथ सुंदरता का जश्न मनाना जारी रखता है, महिलाओं को सशक्त बनाता है और राजस्थान के फ़ैशन और ग्लैमर उद्योग में नए कीर्तिमान स्थापित करता है।





