डांस का धमाल ‘फ्यूजन 2026’ में
पत्रकार कॉलोनी के युवा डांसर्स की शानदार प्रस्तुति से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
दिव्य राष्ट्र, जयपुर, 15 जून। कला और नृत्य के क्षेत्र में कई वर्षों से अपने हुनर का लोहा मनवा चुके बस्कर्स इंस्टीट्यूट ऑफ आर्ट एंड डांस ने रविवार श्याम को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में अपना “फ्यूजन 2026” वार्षिक डांस फेस्टिवल का आयोजन किया। कार्यक्रम के शो में जयपुर की अलग अलग शाखाओं से आए करीब 400 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कई महीनों की कठिन तैयारी और प्रशिक्षण के बाद प्रतिभागियों ने बॉलीवुड, हिप-हॉप, जै़ज, कंटेम्पररी और फ्यूजन सहित विभिन्न डांस शैलियों की अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में पत्रकार पत्रकार कॉलोनी के युवा डांसर्स ने डिस्को दिवाने……., कोई कहे कहता रहे…….., जनाबे आली…….. गीतों पर आधारित फ्यूजन प्रस्तुति दी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। डांस की कोरियोग्राफर्स पत्रकार कॉलोनी के प्रशिक्षक एजाज आलम ने की थी।