एसडब्ल्यूएलए सीजन 8 में वेडिंग एवं लाइफस्टाइल उद्योग की उत्कृष्टता का जयपुर में भव्यता के साथ सम्मान
दिव्य राष्ट्र, जयपुर, 14 अप्रैल 2026: जयपुर ने एक बार फिर देश के वेडिंग एवं लाइफस्टाइल इंडस्ट्री का केंद्र बनते हुए शुभ वेडिंग एंड लाइफस्टाइल अवॉर्ड्स (एसडब्ल्यूएलए) सीजन 8 के भव्य आयोजन का साक्षी बना, जहाँ इस मंच पर एक्सैलेन्स, इनोवेशन और क्रिएटिविटी का संगम देखने को मिला। शुभ वेडिंग्स एंड अवॉर्ड्स के राजन कायस्थ एवं आरती निर्वाण ने बताया कि एसडब्ल्यूएलए का आयोजन जयपुर के आगरा रोड स्थित एस्थेरिया रिसोर्ट & स्पा में अत्यंत भव्यता और गरिमा के साथ किया गया। जिसमें टूरिज्म, वेडिंग प्लानिंग और इंडस्ट्री के अग्रणी नामों की उपस्थिति के बीच विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभागियों को सम्मानित किया। “एलिगेंस, प्रतिष्ठा एवं उत्सव की संध्या” पर आधारित इस आयोजन का उद्देश्य एक्सेप्शनल हॉस्पिटैलिटी, हाई-लेवल संवाद एवं इफेक्टिव नेटवर्किंग का आदर्श मंच था।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत दीप प्रज्वलन और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के बीच विचार-विमर्श एवं संपर्क नेटवर्किंग सेशन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में इस अवसर पर मुख्य अतिथि ऋतुराज खन्ना (सीईओ, क्यू इवेंट) तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. अजय शर्मा (फाउंडर एंड चेयरमैन, एस्थेरिया ग्रुप ऑफ होटल्स इंडिया & इंटरनेशनल), रजत सेठी (जर्नल मैनेजर क्लस्टर, फेयरमोंट जयपुर एवं रैफल्स जयपुर), सुरेंद्र सिंह शाहपुरा (सीएमडी, शाहपुरा होटल्स एंड रिसॉर्ट्स), प्रशांत दुबे (मैनेजिंग डायरेक्टर, एलीट वेडिंग इंडिया एलएलपी एवं एलीट बिज एसोसिएट्स), विनीत जैन (फाउंडर एंड डायरेक्टर, विनीत जैन क्रिएशन), सुजाता भंडारी (फाउंडर, आवालाइन वेडिंग एंड इवेंट्स), पी. पी. खन्ना (पूर्व अध्यक्ष, एडीटीओआई), रजत साहनी (सीईओ, रेव टुअर्स एंड ट्रैवल), डॉ. शोभा तोमर (मैनेजिंग डायरेक्टर, निम्स यूनिवर्सिटी), रजनी नायर देब (जर्नल मैनेजर, डबल ट्री बाय हिल्टन आगरा), राहुल भगत (जर्नल मैनेजर, हिल्टन जयपुर), कल्पित डंगायच (मैनेजिंग डायरेक्टर, रॉयल डेकोर होम फिनिशिंग) तथा आनंद सांडिल (मैनेजिंग डायरेक्टर, एफएचआईआरपीएल) सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रहे।
शीर्ष सम्मान फेयरमोंट जयपुर; ब्यूना विस्टा लग्जरी गार्डन स्पा रिज़ॉर्ट; एस्थेरिया रिज़ॉर्ट जयपुर; डबल ट्री बाय हिल्टन आगरा; हिल्टन जयपुर; हेइवा हेवन रिज़ॉर्ट; द फर्न हैबिटैट; आर चंद्राज़ पैलेस; द फर्न नेस्ट रिज़ॉर्ट जयपुर सीरीज बाय मैरियट; बैम्बू सा सनराइज़ वेडिंग एंड वेलनेस रिज़ॉर्ट जयपुर; नवल नेचर केयर रिज़ॉर्ट; व्हाइट कैंडल एंड स्पा; ज्वेल्स रिज़ॉर्ट और होटल विनी – खंडेलवाल रेस्तरां को प्रदान किए गए।
इवेंट और वेडिंग प्लानिंग सर्विसेज के क्षेत्र में विनीत जैन क्रिएशन्स; प्लानर इंडिया इवेंट; एसपी इवेंट एंड प्रोडक्शंस ; डेस्टिनेशन विवाह; 7 वाउज़ इवेंट्स; कल्याणी इवेंट्स एंड वेडिंग प्लानर; एचपी टेंट एंड इवेंट पुष्कर; 3 डाइमेंशन्स एक्सपीरियंसेस इवेंट माइस और वेडिंग्स; द पिंक आर्ट एंड एंटरटेनमेंट, इवेंट प्लानिंग और कंसल्टेंट सर्विसेज़; सिंगिंग हीरोज़; मायराम्या इवेंट्स; मान इवेंट; अंकेश माथुर; निक्स इवेंट्स; दृश्यम एंटरटेनमेंट; श्री कृष्णा इवेंट; आचार्य मनीष भारद्वाज; सिज़लिन सैली मेकओवर्स; इनक्रेडिबल डिज़ाइनर; रॉयल डेकोर होम फर्निशिंग; द विंटेज फ्रेम; अक्षत सिंह चौधरी; राम स्टूडियो; अथर्व कैटरर्स; चाय लैब और रिच रियल एस्टेट जोधपुर।
रचनात्मक और मनोरंजन के क्षेत्र में एन डी सी नरेश डांस कंपनी; वीजे शॉट एंड एंटरटेनमेंट; जोहन खान बैंड & टीम; मधु एस भाट; नीर बैंड बाय राहुल बहेलिया; ब्लूमिंग बड्स; सुन्दर लाइट्स; ऑडियो बीट; कटारिया लाइट डेकोर; लाइट्स उप कैंडल; बेस्ट राजस्थान हॉलीडेज; भव्य फ्रेगरेंस परफ्यूम स्प्रे वर्क्स; ब्लू लोटस हॉस्पिटैलिटी & सर्विस; प्रदीप फायरवर्क्स; क्रिएटिव मार्केटिंग; सिड & कम्पनी मार्केटिंग ग्रुप; आरएए इंडिया और उपलक्षी लूहेरा को दिया गया।