filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; runfunc: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:8; brp_del_th:0.0000,0.0000; brp_del_sen:0.0000,0.0000; motionR: 65536; delta:1; bokeh:1; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 4194304;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 254.9943;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 65536;weatherinfo: weather?Mostly cloudy, icon:1, weatherInfo:100;temperature: 36;zeissColor: bright;
एआई व्यापारम् 2026 – राजस्थान के व्यापार जगत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ नए युग का आरम्भ
व्यापार, तकनीक और नवाचार के संगम से खुले भविष्य की समृद्धि का नया द्वार
कार्यक्रम का संदेश – जो व्यापार समय के साथ तकनीक को अपनाता है, वही फ्यूचर में बाजार का नेतृत्व कर सकता है
दिव्य राष्ट्र, जयपुर, 8 अगस्त 2026। बदलते विश्व की आर्थिक परिस्थिति में अब व्यापार केवल अनुभव, पूंजी और पारंपरिक वर्किंग कल्चर तक सीमित नहीं रह गया है। आर्टिफिशल इंटेलिजेंस तेजी से बिजनेस की कार्यशैली, डिसीजन मेकिंग प्रोसेस, कस्टमर बिहेवियर, प्रोडक्टिविटी और डेवलपमेंट की संभावनाओं को भी नया रूप दे रहा है। इसी परिवर्तन को राजस्थान के बिजनेस समुदाय तक सहज, व्यवहारिक और प्रभावी रूप में पहुँचाने के उद्देश्य से जयपुर में आज राइट कोड सोसाइटी द्वारा तथा मारकॉनप्रे के सहयोग से एक संगोष्ठी “एआई व्यापारम् 2026” का आयोजन किया गया। जयपुर एम.आई. रोड स्थित राजस्थान चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में आयोजित इस महत्वपूर्ण बिजनेस और तकनीकी संगोष्ठी में राजस्थान के प्रमुख बी2सी व्यवसायी, उद्यमी, उद्योग प्रतिनिधि तथा विभिन्न व्यापार मंडलों एवं व्यावसायिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया। डॉ. आशुतोष पंत के मार्गदर्शन और डॉ. आदित्य नाग के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इस पहल का नेतृत्व राइट कोड सोसिटी के अध्यक्ष गौरव शर्मा तथा महासचवि, राइट कोड सोसाइटी एवं बांसवाड़ा चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अजीत कौशिक ने किया। मारकॉनप्रे के सीईओ विक्रिम जैन एवं जीएम ऑपरेशन्स, विनीत जोशी द्वारा इस संगोष्ठी को सहयोग दिया जा रहा है।
’राजस्थान एआई समिट से “एआई व्यापारम्” – एक विचार से अभियान की ओर’
इस पहल की पृष्ठभूमि 31 मई 2026 को जयपुर में आयोजित “राजस्थान एआई समिट 2026” की सफलता से की गयी थी। इस आयोजन के माध्यम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की संभावनाओं, भविष्य की तकनीकों तथा समाज और अर्थव्यवस्था में उनकी भूमिका को व्यापक मंच प्रदान किया गया था। इसी विचारधारा को अब सीधे व्यापार और उद्यमिता से जोड़ते हुए “एआई व्यापारम् 2026” के माध्यम से एक नया अध्याय शुरू किया जा रहा है। जहाँ एआई केवल तकनीकी चर्चा का विषय नहीं, बल्कि व्यापार की विृद्धि, दक्षता, प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता और भविष्य की रणनीति का व्यवहारिक माध्यम बन सकता है।
“एआई व्यापारम् 2026” का मूल उद्देश्य व्यापारीयों को एआई फ्रेंडली से एआई एमपॉवर्ड बनाना है। व्यापारयों को यह समझाना है आर्टिफिशल इंटेलिजेंस केवल बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों एवं विशेषज्ञों तक सीमित विषय नहीं है। छोटे और मध्यम व्यवसायों से लेकर स्थापित व्यापारिक प्रतिष्ठानों तक एआई का उपयोग कस्टमर सर्विस, मार्केटिंग, डेटा एनालिसिस, एक्सपेंस कंट्रोल, वर्क एफिशिएंसी और बिजनेस एक्सपेंशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। संगोष्ठी में विशेषज्ञों ने इस बात पर विशेष रूप से विचार रखा कि परंपरागत व्यापारिक अनुभव और आधुनिक एआई टेक्नोलॉजी के बीच सार्थक सामंजस्य स्थापित कर व्यवसाय को अधिक सक्षम, कॉम्पिटिटिव और फ्यूचर रेडी के अनुरूप कैसे बनाया जा सकता है।
’व्यापारिक नेतृत्व और तकनीकी विशेषज्ञता का साझा मंच’
कार्येक्रम में जयपुर एवं राजस्थान के विभिन्न व्यापारिक संगठनों से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारी, व्यापारी, उद्यमी और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने एक मंच पर उपस्थित होकर एआई के माध्यम से व्यापार में उत्पन्न हो रही नई संभावनाओं, चुनौतियों और व्यवहारिक उपयोग पर विचार-विमर्श किया। संगोष्ठी में विशेष रूप से जयपुर व्यापार मंडल तथा राजस्थान दुकानदार महासंघ से जुड़े प्रतिनधियों की सहभागिता ने इस संवाद को व्यवहारिक धरातल से जोड़ते हुए और अधिक सार्थक बना दिया। कार्यक्रम में जयपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष, सुभाष गोयल एवं महामंत्री सुरेश सैनी सहित व्यापार जगत के अन्य गणमान्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
आयोजकों का मानना है कि भारत जैसे युवा एवं तीव्र गति से विकसित होते राष्ट्र में एआई को केवल तकनीकी परिवर्तन के रूप में नहीं, बल्कि आर्थिक सशक्तिकरण, उद्यमिता और व्यापारिक नवाचार के महत्वपूर्ण साधन के रूप में देखने की आवश्यकता है।
एआई व्यापारम् 2026 – भविष्य के व्यापार की ओर एक सार्थक पहल न केवल एक संगोष्ठी बल्कि राजस्थान के व्यापार समुदाय को भविष्य की तकनीक से जोड़ने का एक प्रयास है। इसका उद्देश्य व्यापारियों के मन से एआई को लेकर कॉम्प्लीकेशन्स और संदेह को दूर कर उन्हें यह समझाना है कि बदलती तकनीक के सामंजस्य स्थापित करके व्यापार को आने वाले समय में अधिक सुदृढ़, मॉर्डन और प्रतिस्पर्धी बनाया जा सकता है। यह आयोजन परम्परागत बिजनेस इंटेलिजेंस और आधिुनक आर्टिफिशल इंटेलिजेंस के मिलन का मंच बनेगा जहाँ अनुभव को तकनीक का साथ मिलेगा और व्यापार को भविष्य की नई दीशा।