लेट्स ग्रो टुगेदर दे रहा महिला उद्यमियों को एक मंच
लेट्स ग्रो टुगेदर के कार्यकारिणी का गठन
दिव्य राष्ट्र, जयपुर, 14 मई। महिलाओं को आत्मनिर्भरता, नेतृत्व और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने के उद्देश्य से “लेट्स ग्रो टुगेदर एंटरप्रेन्योर क्लब” की ओर से आज जयपुर के गणपति नगर स्थित जयपुर क्लब में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें शहर की कई महिला उद्यमी, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोग शामिल हुए। फाउंडर-डायरेक्टर, डॉ. मेघा शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में रानू नाथानी श्रीवास्तव व निमिषा मिश्रा को संरक्षक; डॉ. दीप्ति सैनी को वाइस प्रेसिडेंट; ज्योति शर्मा को सचिव; प्रीति सचदेवा को ब्रांड एंबेसडर; आरजे देवांगना को ब्रांड फेस; प्रीति सक्सेना को ब्रांड आइकॉन; मीनू गुप्ता को एडवाइजर; डॉ. अपर्णा शर्मा को ट्रेज़र; नेहा जैन को इवेंट हेड और पूजा शर्मा को कोलाब्रेशन हेड की शपत दिलाई गई। कार्यक्रम में अखिल भारद्वाज और योगाचार्य तनु अमित देव भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को एक ऐसा प्लेटफार्म देना है, जहां वे एक-दूसरे से जुड़कर नए अवसरों, नेतृत्व और व्यावसायिक संभावनाओं को आगे बढ़ा सकें। समारोह में “एम्पावर, कनेक्ट और सक्सीड” थीम के तहत महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर चर्चा भी हुई।