Home Cultural news नारी शक्ति वंदन सम्मान समारोह 2024 के अवसर पर हुई नियुक्तियां

नारी शक्ति वंदन सम्मान समारोह 2024 के अवसर पर हुई नियुक्तियां

0

जयपुर। महिला एवं बाल विकास को समर्पित संस्था वूमेन पावर सोशलिटी फाउण्डेशन इंडिया द्वारा नारी शक्ति वंदन सम्मान समारोह 2024 का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर नई नियुक्तियां की जाएंगी; जिसमें एडवोकेट ज्योतिषाचार्य सुदेश शर्मा (हरियाणा) को राष्ट्रीय सलाहकार, फिजियोथैरेपिस्ट समाज सेविका डॉ. माधुरी शर्मा को राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष (कन्या जन्म गौरव स्वाभिमान) लाडो के पद पर एवं प्रियंका जैन को (जयपुर पूर्व संयोजक) के पद पर नियुक्त किया जाएगा। यह नियुक्तियां राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकन्या के निर्देशानुसार एवं राष्ट्रीय संयोजक सन्तोष कुमार की अनुशंसा से किए जाएंगे।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री स्वामी अनादि सरस्वती जी (आध्यात्मिक गुरु, अनादि आश्रम लोहागल, अजमेर) एवं आर्किटेक्ट डॉ.दौलत राम माल्या, (संस्थापक/अध्यक्ष समर्पण संस्था) विशिष्ट अतिथि पूनम चौधरी पुलिस निरीक्षक (राज. पुलिस जयपुर), डॉ ए.पी.सिंह एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया, एडवोकेट रजत बैजल सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया, डॉ रामजी चंद्रवाल संस्थापक अध्यक्ष, डॉ प्रेम चंद सुमन मुख्य संरक्षक (सामर्थ्य सेवा संस्था), पुर्णिमा पाठक प्रशासनिक अधिकारी (रेलवे) एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्तिथि में नियुक्तियां सौंपी जाएंगी।

नारी शक्ति वंदन सम्मान समारोह प्रातः10 बजे होटल दी कनॉट हाउस कैलगिरी रोड, मालवीय नगर, जयपुर में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य सहयोगी (ए वन आर्किटेक्ट प्रा. लि.), समर्पण संस्था (कमल नयन खंडेलवाल), सामर्थ्य सेवा संस्थान, (डॉ रामजी चंद्रवाल) पूर्णिमा पाठक समाज सेवी, कृष्णा कंस्ट्रक्शन कम्पनी, (मदन लाल वर्मा ), राहड़ा फाऊंडेशन, राजीव कुमार जैन, विकास अधिकारी एलआईसी इंडिया), यूनाइटेड नेशन वेलफेयर फाउंडेशन, न्यू लुक पार्लर, बालाजी हॉस्पिटल और कृतिका इंटरप्राइजेज वाटिका इत्यादि है।

इस सम्मान समारोह नारी शक्तियों का विभिन्न क्षेत्र में विषेश अनुभव, योगदान, समाज हित में सहयोग महिलाओ, बच्चों के शिक्षा, संरक्षण, अधिकार, रोजगार, चिकित्सा, गायन नृत्य, समाज सेवी आदि के क्षेत्र में आवाज़/पहचान बनकर हर क्षेत्र में जैसे संस्था, ऑर्गेनाइजेशन, इंस्टीट्यूशन, लेखन, गायन ,पर्यावरण रचनात्मक, कलात्मक, शिक्षा, चिकित्सा, मिडिया, मनोरंजन, खेलकूद, प्रौद्योगिकी आदि किसी भी क्षेत्र में पहचान बनाई है उनको वूमेन पावर सोशलिटी फाउण्डेशन इंडिया मानव जीवन की उत्कृष्टता का पुरुस्कार देकर सम्मानित करने का संकल्प लेती है। इस नारी शक्ति वंदन सम्मान समारोह में 101 महान नारी शक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version