जयपुर, दिव्यराष्ट्र*अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजस्थान चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की मानद संयुक्त सचिव व मिस कर्नाटक 2025 नीरू शर्मा ने नारी शक्ति को समाज की सबसे बड़ी प्रेरणा बताया। उन्होंने कहा कि नारी केवल एक रिश्ता नहीं, बल्कि मां, बहन, बेटी और पत्नी के रूप में परिवार और समाज की मजबूत आधारशिला है।
नीरू शर्मा ने कहा कि आज की महिला शिक्षा, व्यापार, विज्ञान और नेतृत्व सहित हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है। उन्होंने कहा कि असली ताकत केवल सफलता में नहीं, बल्कि हर मुश्किल के बाद फिर से खड़े होने की हिम्मत में होती है।
उन्होंने कहा कि यदि महिलाओं को सही अवसर और सम्मान मिले तो वे असंभव को भी संभव बना सकती हैं। महिला दिवस पर हमें केवल महिलाओं का सम्मान ही नहीं, बल्कि यह संकल्प भी लेना चाहिए कि हर महिला को समाज में बराबरी, सम्मान और आगे बढ़ने का अवसर मिले।
इस अवसर पर उन्होंने सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए नारी शक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश दिया