एक्सपर्ट कमेटी’ में प्रतिष्ठित नियुक्ति
गांधीनगर, दिव्यराष्ट्र/ हिमालयन समर्पण ध्यानयोग के संस्थापक शिवकृपानंद स्वामीजी को, वर्ल्ड मेडिटेशन फाउंडेशन ने अपनी प्रतिष्ठित वर्ल्ड मेडिटेशन एक्सपर्ट कमेटी में सदस्य के रूप में शामिल किया है। यह नियुक्ति भारत की आध्यात्मिक परंपरा और उसकी वैश्विक प्रतिष्ठा के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
स्वामीजी के गहन आध्यात्मिक ज्ञान और मानवता के प्रति निरंतर सेवा को देखते हुए, वर्ल्ड मेडिटेशन डे कमेटी और जंगटो सोसाइटी ने उन्हें दक्षिण कोरिया के सियोल स्थित जंगटो सोशल एंड कल्चरल सेंटर में आयोजित सेकंड ‘वर्ल्ड मेडिटेशन डे’ फोरम में विशिष्ट वक्ता के रूप में आमंत्रित किया है।
हिमालय में अनेक वर्षों की कठोर साधना से प्राप्त दिव्य ज्ञान को स्वामीजी, जिनका एक केंद्र गांधीनगर (गुजरात) के निकट महुडी रोड पर भी स्थित है, पिछले 31 वर्षों से समाज तक पहुंचा रहे हैं। विश्वभर में फैल रहे आज 72 देशों के साधक हिमालयन समर्पण ध्यान की साधना से आध्यात्मिक और सर्वांगीण प्रगति का अनुभव कर रहे हैं—जो उनके वैश्विक प्रभाव का सशक्त प्रमाण है।
यह सम्मान ऐसे समय आया है जब यूनेस्को ने 21 दिसंबर को ‘वर्ल्ड मेडिटेशन डे’ के रूप में मान्यता दी है—जो वर्ल्ड मेडिटेशन फाउंडेशन के निरंतर प्रयासों का परिणाम है। इस वर्ष के फोरम में विश्वभर के प्रतिष्ठित ध्यानगुरु, वैज्ञानिक और अनुभवी साधक एकत्रित हुए थे। बढ़ते मानसिक, आध्यात्मिक और पर्यावरणीय संकटों के समाधान हेतु यह फोरम एक विज्ञान-समर्थित, सर्वसमावेशी और एकीकृत मेडिटेशन इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में कार्य कर रहा है।