विनर्स को मिलेंगी तीन स्कूटी सहित अन्य ढेरों हैम्पर व प्राइजेस।
जयपुर, दिव्यराष्ट्र/ पावर्ड बाय राजवेश एवं अनंता रिसोर्ट के सौजन्य से रविवार को “ब्लैकरॉक मिस ग्लैम राजस्थान 2026 सीजन 1” के टॉप 100 सेमीफाइनलिस्ट्स के लिए वेलकम पार्टी एवं गेट टुगेदर का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी चयनित प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया।
आयोजक पवन टांक एवं कीर्ति टांक ने बताया कि इंडिया ग्लैम ऑर्गेनाइजेशन द्वारा इस पेजेंट का आयोजन किया जा रहा है। पिछले पांच दिनों से पेजेंट का ग्रूमिंग सेशन सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा था, जिसका समापन इस आयोजन के साथ हुआ। ग्रूमिंग सेशन्स के दौरान प्रतिभागियों को वॉक, पर्सनालिटी डेवलपमेंट, स्टाइलिंग, कम्युनिकेशन स्किल्स, डिक्शन एवं सेल्फ-कॉन्फिडेंस जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स एवं इंडिया ग्लैम की प्रोफेशनल मॉडल्स द्वारा विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतिष्ठित पेजेंट का ग्रैंड फिनाले 3 से 5 अप्रैल के बीच मानसरोवर स्थित अनंत महल में भव्य स्तर पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें राज्यभर की प्रतिभाशाली प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। ग्रैंड फिनाले में विनर्स को तीन स्कूटी सहित ढेरों प्राइजेस दिए जाएंगे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व आईएएस जगदीश चंद्र ने अपनी उपस्थिति रहे। उन्होंने टॉप सेमीफाइनलिस्ट से संवाद करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और शुभकामनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सफलता पाने के लिए लक्ष्य के प्रति समर्पण, धैर्य और निरंतर मेहनत अत्यंत आवश्यक है। शॉर्टकट से बचते हुए ईमानदारी और सच्चाई के मार्ग पर चलना ही स्थायी सफलता की कुंजी है। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के विषय पर भी विशेष रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे मंच प्रतिभागियों को एक सुरक्षित और सशक्त वातावरण प्रदान करते हैं, जहां वे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि “ब्लैकरॉक मिस ग्लैम राजस्थान” का पहला ही सीजन अपने भव्य स्वरूप के कारण एक नया इतिहास रच रहा है, जो राजस्थान के लिए गर्व की बात है। कार्यक्रम का समापन उत्साह, ऊर्जा और आगामी ग्रैंड फिनाले के प्रति बढ़ती उत्सुकता के साथ हुआ।