दिव्यराष्ट्र, मुंबई: फोक्सवैगन इंडिया ने अपनी नई लग्जरी एसयूवी टेरॉन आर-लाइन की शुरूआती कीमत 46,99,000 रुपये (एक्स-शोरूम) घोषित कर दी है। यह कार उन भारतीय ग्राहकों के लिए बनाई गई है जो एक ऐसी गाड़ी चाहते हैं जो उनकी लाइफस्टाइल और महत्वाकांक्षाओं से मेल खाती हो। शानदार डिज़ाइन, दमदार परफॉरमेंस, इस्तेमाल में आसान, स्मार्ट टेक्नोलॉजी और बेमिसाल आराम के साथ, एसयूवी टेरॉन आर-लाइन आपकी हर उम्मीद और ज़रूरत को पूरा करने के लिए तैयार है।
अपने दमदार आर-लाइन स्टाइल और शानदार इंटीरियर के साथ, यह कार फोक्सवैगन के खास डिज़ाइन डीएनए की पहचान है। यह न सिर्फ लक्ज़री देती है, बल्कि रोज़ाना इस्तेमाल के लिए भी उतनी ही आरामदायक है। अपनी बेहतरीन इंजीनियरिंग, ज़बरदस्त परफॉरमेंस और सादगी भरी खूबसूरती के साथ, यह हर सफर के लिए फिट एसयूवी उन खास खूबियों को दर्शाती है जिनके लिए फोक्सवैगन दुनिया भर में मशहूर है।
लॉन्च के अवसर पर फोक्सवैगन पैसेंजर कार्स इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर, श्री नितिन कोहली ने कहा, “टेरॉन आर-लाइन हमारी उस सोच का प्रतीक है, जिसके तहत हम ऐसी शानदार प्रीमियम कारें बनाना चाहते हैं जो ग्राहकों की ज़िंदगी में सही मायने में वैल्यू जोड़ती हैं। यह उन लोगों के लिए बनाई गई है जो लक्ज़री के साथ-साथ दमदार परफॉरमेंस को भी अहमियत देते हैं और अपनी आधुनिक सोच के हिसाब से गाड़ी चुनना चाहते हैं। टेरॉन आर-लाइन के ज़रिए हम भारत में बेहतरीन परफॉरमेंस वाले ग्लोबल प्रोडक्ट्स लाने और ब्रांड की मौजूदगी को और मज़बूत करने के अपने वादे को पूरा कर रहे हैं।”
अपनी आकर्षक कीमत और खास आर-लाइन अंदाज़ के साथ, टेरॉन आर-लाइन भारत में फोक्सवैगन को एक प्रीमियम ब्रांड के रूप में और मजबूत बनाती है। यह एसयूवी आधुनिक भारतीय ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखकर बनाई गई है, जिसमें पावर, लक्ज़री और ग्लोबल डिज़ाइन का बेहतरीन तालमेल है। टेरॉन आर-लाइन सात शानदार रंगों में उपलब्ध है, जो ग्राहकों को अपनी पसंद और स्टाइल चुनने का भरपूर मौका देते हैं: डॉल्फिन ग्रे मेटैलिक, ऑयस्टर सिल्वर मेटैलिक, अल्ट्रावॉयलेट मेटैलिक, सिप्रेसिनो-ग्रीन मेटैलिक, नाइटशेड ब्लू मेटैलिक, ग्रेनेडिला ब्लैक मेटैलिक, ओरिक्स व्हाइट मदर-ऑफ-पर्ल इफेक्ट।