दिव्यराष्ट्र, जयपुर: राजस्थान के कोटपूतली बहरोड़ जिले में स्थित अल्ट्राटेक की इंटीग्रेटेड मैन्यूफैक्चरिंग यूनिटकोटपुतली सीमेंट वर्क्स ने विश्व जल दिवस के अवसर पर प्रभावी।
जल प्रबंधन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः दोहराया है। यह यूनिट प्रभावी जल प्रबंधन प्रक्रियाओं और मजबूत प्रशासनिक प्रणालियों के माध्यम से जल संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत है। यूनिट अपने परिसर के भीतर और आसपास के समुदायों में वर्षा जल का संचयन,सीमित उपयोग,पुनः उपयोग और रीसाइक्लिंग को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय पहल कर रही है, जिसमें इसके कम्युनिटी वाटर कंसर्वेशन इनिशिएटिव्स की महत्वपूर्ण भूमिका है।
यूनिट द्वारा सामुदायिक जल संरक्षण परियोजना अपने प्रारम्भ से ही सराहनीय रहा है। वर्ष 2025 में कोटपुतली सीमेंट वर्क्स ने 23.5 लाख घन मीटर से अधिक जल की हार्वेस्टिंग और रिचार्जिंग कीजबकि परियोजना की शुरुआत से अब तक कुल 3.3 करोड़ घन मीटर से अधिक जल की हार्वेस्टिंग और रिचार्जिंग की जा चुकी है। इन प्रयासों के तहत, यूनिट ने अपने संचालन क्षेत्रों में 4 मानव-निर्मित तालाबों का निर्माण किया है, जिससे 31 मार्च 2025 तक 650 से अधिक परिवारों एवं किसानों को लाभ मिला है।
कंपनी द्वारा अपने स्तर परवित्तीय वर्ष 2025 में विभिन्न इकाईयों में सामुदायिक जलसंभर परियोजना एवं संरक्षण पहल के माध्यम से 16.2 मिलियन घन मीटर से अधिक जल की हार्वेस्टिंग और रिचार्जिंग की है। इससे देश के दूरस्थ क्षेत्रों में जल उपलब्धता में सुधार,कृषि उत्पादकता में वृद्धि और ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
कंपनी द्वारा सामाजिक जल संरक्षण परह के अलावा,अपने मैन्यूफैक्चरिंग ऑपरेशन्स के भीतर भी जल संरक्षण के लिए बहुआयामी रणनीति अपनाता है। जिसमें समाप्त हो चुकी खदानों को जलाशयों में परिवर्तित करना, छतों पर वर्षा जल की हार्वेस्टिंग के लिए स्ट्रक्चर्स बनाना,रीसाइकल्ड वाटर के उपयोग को बढ़ाना तथा उत्पादन प्रक्रियाओं में जल उपयोग की
दक्षता बढ़ाने जैसे उपाय सम्मिलित हैं। कंपनी द्वारा जल प्रबंधन पहल के माध्यम से,चाहे वह यूनिट्स के भीतर हों या आसपास के क्षेत्रोंमें,अल्ट्राटेक ने वित्तीय वर्ष 2025 में कुल मिलाकर 120 मिलियन घन मीटर से अधिक जल के पुनः उपयोग,रीसाइक्लिंग,हार्वेस्टिंग और रिचार्जिंग में योगदान दिया है।
नोट:वित्तीय वर्ष 2025 से संबंधित सभी आंकड़े ऑडिटेड हैं,जबकि कैलेंडर वर्ष 2025 के आंकड़ेऑडिटेड नहीं हैं।