जयपुर, दिव्यराष्ट्र*फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (फोर्टी)की ओर से उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के बजट भाषण के प्रसारण के लिए निजी होटल में खास व्यवस्था की गई । अब अवसर पर बड़ी स्क्रीन पर बजट भाषण देखा ओर सुना गया। बजट के बाद विभिन्न औद्योगिक सेक्टर के प्रतिनिधियों की ओर से बजट पर प्रतिक्रिया दी गईं। इसमें फोर्टी अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, संरक्षक सुरजाराम मील, चीफ एडवाइजर डॉ श्याम अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष पीडी गोयल, मुख्य सचिव गिरधारी खंडेलवाल, नरेश सिंघल, सुरेश सैनी, एजीएस दिव्य रूप राय, पूर्व अध्यक्ष आत्माराम गुप्ता, संयुक्त सचिव विनय गोधा, वुमन विंग अध्यक्ष नीलम मित्तल, सदस्य पारुल भार्गव, सोनिया मल्होत्रा, यूथ विंग अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, महासचिव गौरव मोदी और सचिव प्रशांत शर्मा और शिव शर्मा शामिल हुए।
फोर्टी अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल का कहना है कि यह बजट 2047 के विकसित भारत की तर्ज पर विकसित राजस्थान के विजन को प्रदर्शित करता है। इसमें सभी सेक्टर का ध्यान रखा गया है। शिक्षा, चिकित्सा, महिला और युवाओं के साथ औद्योगिक विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। औद्योगिक क्षेत्रों के लिए 350 करोड़ , नीति आयोग की तरह रीति आयोग और नई आईटी पॉलिसी स्वागत योग्य है। फोर्टी संरक्षक सुरजाराम मील का कहना है कि यह बजट किसान और कृषि के लिए कई सौगातें लेकर आया है। इसमें किसानों के लिए सोलर पंप के लिए 15 सौ करोड़, कृषि यंत्रों के लिए 160 करोड़ और 36 हजार नए पौंड बनाने की घोषणा की गई है। कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए ड्रीम प्रोग्राम की घोषणा महत्वपूर्ण है। फोर्टी वुमन विंग अध्यक्ष नीलम मित्तल का कहना है कि महिला उपमुख्यमंत्री ने अपने बजट में प्रदेश की आधी आबादी का खास ख्याल रखा है। लखपति दीदी योजना में लोन की सीमा 1 से बढ़ाकर डेढ़ लाख, एसएचजी के लिए 1 करोड़ तक लोन और महिला पुनर्वास केंद्रों के लिए 50 करोड़ स्वागत योग्य बजट घोषणाएं हैं। फोर्टी यूथ विंग अध्यक्ष सुनील अग्रवाल का कहना है कि बजट में युवाओं पर विशेष जोर दिया गया है। इसमें उद्योगों के साथ मिलकर प्रत्येक जिले में इंडस्ट्री पार्टनर सेंटर खोले जाएंगे। इसके साथ फोर्टी की मांग पर मोक्ष वाहिनी योजना की घोषणा से निम्न आय के परिवार भी अपने दिवंगतों को सम्मान से मोक्ष धाम तक ले जा सकेंगे।