मुख्यमंत्री के नाम आज उपखंड स्तर पर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन
जयपुर, दिव्यराष्ट्र/ राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) ने शिविरा पंचांग 2026–27 में ग्रीष्मावकाश व संस्था प्रधान द्वारा घोषित अवकाश में कटौती को लेकर प्रदेश भर में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर कड़ा विरोध जताया हैं संगठन के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा और महामंत्री राम दयाल मीणा का कहना हैं की राजस्थान की भौगोलिक परिस्थितियों व भीषण गर्मी को देखते हुए जून माह में विद्यालय खोलना पूर्णतया अव्यावहारिक है।क्षेत्रीय व स्थानीय उत्सवों एवं आयोजनों में राजकीय अवकाश नहीं होने पर भी वहाँ के शत प्रतिशत बालकों की भागीदारी उसमें रहती है,इसी कारण से संस्था प्रधान द्वारा दो अवकाश घोषित किए जाने का प्रावधान रखा गया था विभाग के अधिकारियों द्वारा बिना नियम के इसमें कटौती किया जाना समझ से परे हैं। शिक्षा विभाग द्वारा इस प्रकार के गलत व अव्यावहारिक निर्णय लेने से सरकार की छवि भी धूमिल हुई है।शिक्षक संघ (सियाराम) के संरक्षक सियाराम शर्मा वह प्रदेश प्रवक्ता मुकेश मीणा ने शिक्षकों को ग़ैर शैक्षणिक कार्यो में लगाए जाने का विरोध करते हुए विभिन्न प्रकार के अवकाशों में की गई कटौती को तत्काल दूर कर शिविरा कैलेंडर में संशोधन की मांग की हैं इसको लेकर संगठन के आह्वान पर मंगलवार को शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर आंदोलन का बिगुल बजा दिया हैं
नवीन कुमार शर्मा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ने बताया की आंदोलन के आगामी चरणों में 8 अप्रैल को सभी उपशाखा स्तर पर उपखंड अधिकारी को व 20 अप्रेल को जिला स्तर से जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा।
उमेश सिंह डूडी प्रदेश संघर्ष समिति संयोजक ने बताया कि 18 मई को शिक्षा मंत्री के विधानसभा क्षेत्र रामगंजमंडी में विरोध प्रदर्शन करते हुए विशाल शिक्षक रैली निकाली जाएगी।