कार्यकारिणी चुनावों में नवीन कुमार शर्मा कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष, मुकेश मीणा प्रदेश प्रवक्ता, हेमंत जांगिड़ प्रदेश कोषाध्यक्ष बने
दौसा, दिव्यराष्ट्र/ राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) का प्रांतीय महासमिति अधिवेशन दौसा के कैप्टन छुट्टन लाल मीणा टाउन हॉल में संगठन के सभाध्यक्ष ललित आर पाटीदार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।अधिवेशन में राज्य के विभिन्न जिलों से चुने हुए प्रदेश महासमिति के सदस्यों ने भाग लिया।अधिवेशन में शिक्षा,शिक्षार्थी व शिक्षकों से जुड़े विभिन्न विषयों पर मंथन हुआ।प्रदेश प्रवक्ता मुकेश कुमार मीणा ने बताया कि अधिवेशन में सभी ने तृतीय वेतन श्रंखला शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदोन्नति को लेकर सरकार द्वारा गंभीरता से कार्य नहीं करने पर गहरा रोष व्यक्त किया।संगठन ने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री से तृतीय वेतन श्रंखला शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदोन्नति हेतु सकारात्मक सोच के साथ द्रुत गति से कार्य करने की मांग की। राज्य में कई विद्यालयों में न्यून नामांकन पर अत्यधिक शिक्षकों के कार्यरत होने एवं अधिक नामांकन वाली स्कूलों में नाम मात्र के शिक्षक कार्यरत होने से विद्यार्थियों को हो रहे नुकसान की भरपाई करने के लिए पिछले कई वर्षों से बकाया पड़े शिक्षक समानीकरण व स्टाफिंग पेटर्न का कार्य अविलम्ब करने की मांग की।संगठन के मुख्य संरक्षक व प्रशासनिक अध्यक्ष सियाराम शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षकों को संस्कारवान विद्यार्थी तैयार करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।उन्होंने सभी सदस्यों से समर्पित भाव से संगठन में कार्य करते हुए शिक्षकों की सेवा करने की बात कही।महामंत्री नवीन कुमार शर्मा ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, कोषाध्यक्ष बनवारी गौत्तम नें आय व्यय का वार्षिक ब्यौरा प्रस्तुत किया।संरक्षक राजेन्द्र कुमार शर्मा नें जिला निर्वाचन अधिकारियों के कार्यों पर चर्चा की।अधिवेशन में प्रदेश कार्यकारिणी के संपन्न हुए चुनावों में प्रदेश सभाध्यक्ष ललित आर पाटीदार , उप सभाध्यक्ष गंगानगर के प्रवीण गौड़ , भीलवाड़ा के वीरेन्द्र शर्मा प्रदेश अध्यक्ष, करौली के रामदयाल मीणा महामंत्री, जयपुर के नवीन कुमार शर्मा कार्यकारी अध्यक्ष,झुंझुनु के उम्मेद सिंह डूड़ी,प्रदेश प्रवक्ता मुकेश मीणा, हेमंत जांगिड़ प्रदेश कोषाध्यक्ष,प्रदेश उपाध्यक्ष जयपुर टीकेन्द्र सिंह मीना,संयुक्त महामंत्री राजेन्द्र पारीक ,सहायक कोषाध्यक्ष बनवारी लाल गौतम एवं प्रदेश अध्यक्ष संस्कृत शिक्षा बनवारी लाल सैनी, ऑडिटर विनोद मीना एवं महिला संगठन मंत्री सुरेखा यादव चुने गए।प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किए।