लगातार चौथी बार ‘बेटी फाउंडेशन क्लब’ की ब्रांड एंबेसडर नियुक्त
जयपुर, दिव्यराष्ट्र/ सामाजिक सरोकारों और महिला उत्थान के क्षेत्र में सक्रिय अग्रणी संस्था बेटी फाउंडेशन क्लब’ ने महिला सशक्तिकरण की मुखर आवाज सुनीता मीणा को लगातार चौथी बार अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। यह निर्णय सुनीता मीणा द्वारा पिछले छह वर्षों से जमीनी स्तर पर किए जा रहे असाधारण कार्यों और समाज में उनके गहराते प्रभाव को देखते हुए लिया गया है।
**छह वर्षों का अथक समर्पण**
सुनीता मीणा पिछले छह साल से प्रदेश के दूर-दराज के गांवों, ढाणियों और कस्बों में जाकर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर रही हैं। उन्होंने न केवल ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान को घर-घर पहुँचाया है, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनहित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी समाज के अंतिम छोर पर बैठी महिलाओं तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
बेटी फाउंडेशन क्लब के संस्थापक राज शर्मा और पदाधिकारियों ने बताया कि सुनीता मीणा का चयन उनके निस्वार्थ सामाजिक कार्यों और महिला उत्थान के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता के आधार पर किया गया है। उनके नेतृत्व में फाउंडेशन के अभियानों को नई गति मिली है और हजारों महिलाएं आत्मनिर्भरता की राह पर अग्रसर हुई हैं।