मार्च 2026 में ऑर्डर बुक बढ़कर 61.98 करोड़ हुई
मुंबई, दिव्यराष्ट्र:/ भारत की अग्रणी प्रिसिजन मेटालर्जी और कास्टिंग सॉल्यूशंस कंपनी, ने आज एसएमएस ग्रुप से कोक ओवन डोर्स की आपूर्ति के लिए 23.13 करोड़ के महत्वपूर्ण ऑर्डर जीत की घोषणा की। इस नए ऑर्डर के साथ, मार्च 2026 महीने के लिए कंपनी का कुल ऑर्डर बुक 61.98 करोड़ तक पहुंच गया है, जो कंपनी के लिए व्यवसाय में मजबूत वृद्धि को दर्शाता है।
सिम्प्लेक्स कोक ओवन डोर्स का विश्व का अग्रणी निर्माता बना हुआ है, और ये नए ऑर्डर हमारी बेजोड़ गुणवत्ता, विश्वसनीयता और ज़ीरो-लीकेज कोक ओवन बैटरियों के लिए हमारी उन्नत तकनीकी क्षमता को साबित करते हैं।
ये सभी काम मुख्य रूप से ट्रायल या क्वालिफिकेशन स्टेज के ऑर्डर हैं, जो बड़े और महत्वपूर्ण ग्राहकों से मिले हैं। कंपनी इसे अपनी रणनीति का हिस्सा मानती है और आगे चलकर बड़े ऑर्डर और ज्यादा मुनाफे वाले काम मिलने की शुरुआत के रूप में देखती है। इन शुरुआती ऑर्डर्स को समय पर और बेहतर गुणवत्ता के साथ पूरा करने से उम्मीद है कि भविष्य में इन्हीं ग्राहकों से बार-बार और ज्यादा काम मिलने के अवसर बढ़ेंगे।
इसके अलावा, आने वाले समय में बड़ी स्टील कंपनियों द्वारा कई बड़े प्रोजेक्ट्स की घोषणा होने की उम्मीद है। ये घोषणाएँ नियामक नियमों का पालन करते हुए और सेक्टर में चल रहे क्षमता विस्तार के तहत समय-समय पर की जाएंगी, इनसे कंपनी के लिए नए और महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलने के अच्छे अवसर बनेंगे। कोक ओवन डोर्स बनाने में वैश्विक स्तर पर अग्रणी होने के कारण, सिंप्लेक्स इन नए अवसरों का बड़ा हिस्सा हासिल करने की मजबूत स्थिति में है।
सिम्प्लेक्स के चेयरमैन और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर केतन शाह ने कहा: “ये ऑर्डर मिलना सिम्प्लेक्स के मैनेजमेंट के लिए बेहद संतोषजनक है, न सिर्फ इसलिए कि इससे हमारी ऑर्डर पाइपलाइन बढ़ती है, बल्कि इसलिए भी कि ये उच्च गुणवत्ता और प्रतिष्ठित ग्राहकों का प्रतिनिधित्व करती हैं। भेल और थायसेनक्रुप जैसी संस्थाओं से व्यवसाय हासिल करना, हमारे इंजीनियरिंग मानकों, एक विश्वसनीय सप्लाई चेन पार्टनर के रूप में हमारी विश्वसनीयता, और वैश्विक स्टील उद्योग द्वारा हम पर रखे गए विश्वास का सीधा प्रमाण है।
मार्च ऐतिहासिक रूप से हमारे लिए ऑर्डर कन्वर्शन का सबसे मजबूत महीना रहा है, और इस साल भी यह पैटर्न पूरी तरह दिखाई दे रहा है। हालांकि, जो बात हमें सबसे ज्यादा उत्साहित करती है, वह सिर्फ वर्तमान ऑर्डर पाइपलाइन नहीं, बल्कि भविष्य में आने वाले अवसर हैं। ऐसे प्रतिष्ठित ग्राहकों के साथ शुरू हुई यह संबंध श्रृंखला (रिलेशनशिप फ्लाईव्हील) आगे चलकर अत्यधिक प्रभावशाली ढंग से बढ़ती है।
बड़े स्तर पर, कई बड़े स्टील प्लांट प्रोजेक्ट्स घोषणा के अंतिम चरण में हैं, और हम इसमें भाग लेने और उचित समय पर इसकी घोषणा करने के लिए बेहद अच्छी स्थिति में हैं। कोक ओवन डोर्स के विश्व के सबसे बड़े निर्माता के रूप में, हमने यह स्थिति दशकों की सटीक इंजीनियरिंग उच्च गुणवत्ता की अडिग सोच के जरिए हासिल की है। ये ऑर्डर इस लगातार चल रहे सफर का नवीनतम अध्याय हैं।”