दिव्यराष्ट्र, जयपुर: विवेकानन्द ग्लोबल विश्वविद्यालय, जगतपुरा (जयपुर) में रांका पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में विधि विभाग द्वारा पंचम वीजीयू रांका मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 10 से 12 अप्रैल 2026 के मध्य विश्वविद्यालय प्रांगण में किया जाएगा।
यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता स्व. (डॉ.) एन. एम. रांका, वरिष्ठ अधिवक्ता, राजस्थान उच्च न्यायालय की पावन स्मृति में आयोजित की जाती है। साथ ही, इस प्रतियोगिता का आयोजन न्यायमूर्ति जे. के. रांका के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायी नेतृत्व में निरंतर संचालित किया जा रहा है, जिसके माध्यम से विधि विद्यार्थियों को उत्कृष्ट मंच प्रदान किया जा रहा है।
प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 10 अप्रैल को आयोजित होगा, जिसमें इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गोविन्द माथुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। साथ ही श्री भरत व्यास, अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल, भारत सरकार (राजस्थान उच्च न्यायालय) एवं वरिष्ठ अधिवक्ता, राजस्थान उच्च न्यायालय, गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शिरकत करेंगे।
इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से 60 से अधिक टीमें भाग लेंगी, जिनमें नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी एवं अन्य प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों की टीमें भी सम्मिलित हैं।
प्रतियोगिता का समापन समारोह 12 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा, जिसमें मद्रास उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति नागेन्द्र कुमार जैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर प्रोफेसर सतीश सी. शास्त्री, निदेशक, विधि विभाग, जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी, जयपुर गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शिरकत करेंगे।
यह प्रतियोगिता विधि विद्यार्थियों के लिए एक उत्कृष्ट मंच सिद्ध होगी, जिससे उनमें वाद-विवाद कौशल, अनुसंधान क्षमता तथा न्यायिक समझ का समग्र विकास होगा।