निवारक स्वास्थ्य सेवा को नई परिभाषा देने वली एक अभिनव पहल
मुंबई , दिव्यराष्ट्र/— भारत की अग्रणी और नंबर 1 डायग्नोस्टिक ब्रांड ऑरेंज हेल्थ लैब्स ने ‘ऑरेंज वन’ लॉन्च किया है। यह एक ऐसा नया समाधान है जो आपके स्वास्थ्य की देखभाल करने का एक नया तरीका प्रस्तुत करता है। यह उत्पाद उद्योग में प्रचलित ‘हर टेस्ट के लिए अलग भुगतान’ वाले व्यावसायिक मॉडल को हटाकर, स्वास्थ्य देखभाल के मौजूदा दृष्टिकोण में परिवर्तन लाने का प्रयास करता है।
इस पहल के तहत उपभोक्ता थायरॉइड फंक्शन टेस्ट, लिपिड और कोलेस्ट्रॉल मार्कर, तथा HbA1c जैसी मधुमेह संबंधी जांचों सहित 100 आवश्यक टेस्ट में से किसी भी टेस्ट को पूरे वर्ष निःशुल्क ऑर्डर कर सकते हैं और अपने स्वास्थ्य की प्रगति पर नियमित रूप से नजर रख सकते हैं।
वर्ष में केवल एक बार जांच कराना या लंबे समय तक खराब रिपोर्ट आने के बाद ही टेस्ट कराना प्रभावी नहीं होता। इसी वास्तविकता को ध्यान में रखते हुए, वर्ष 2026 की शुरुआत में उपभोक्ताओं को स्वास्थ्य के प्रति नई प्रतिबद्धता अपनाने में मदद करने के उद्देश्य से यह उत्पाद तैयार किया गया है। पूरे वर्ष निगरानी आवश्यक है, लेकिन हर बार जांच के लिए भुगतान करना उपभोक्ताओं के लिए बोझिल साबित होता है।
केवल एक बार भुगतान की जाने वाली ₹4,999/- की कीमत पर यह उत्पाद नियमित स्वास्थ्य जांच को कभी भी, आसानी से और बिना किसी झंझट के उपलब्ध कराता है। इसे भारतीयों के स्वास्थ्य के प्रति दृष्टिकोण को बदलने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है।
अपने इस नए उपक्रम के बारे में बात करते हुए ऑरेंज हेल्थ लैब्स के सह-संस्थापक ध्रुव गुप्ता ने कहा,“हम देख रहे हैं कि आज के उपभोक्ता अपने स्वास्थ्य की रक्षा के लिए सक्रिय कदम उठाने के इच्छुक हैं और व्यापक जांच कराने को लेकर सजग हैं। इतना ही नहीं, वे स्वास्थ्य से जुड़ी रिपोर्ट्स में किसी भी असामान्यता पर तुरंत कार्रवाई भी कर रहे हैं।”