कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को अपने शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना
जयपुर दिव्यराष्ट्र/ डॉ. फियोनिका पोरवाल, प्रसवपूर्व योग गर्भसंस्कार ट्रेनर एंड डायटिशियन, कोकून हॉस्पिटल जयपुर ने बताया कि, “आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत को अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन नियमित योग, संतुलित आहार और सक्रिय दिनचर्या अपनाकर हम अपने शरीर को लंबे समय तक स्वस्थ और फिट रख सकते हैं। फिट और ऊर्जावान शरीर ही बेहतर जीवन की नींव है और ऐसे जागरूकता कार्यक्रम लोगों को अपनी सेहत के प्रति सजग और जिम्मेदार बनने के लिए प्रेरित करते हैं।”