मुंबई, दिव्यराष्ट्र:/ वैश्विक स्वास्थ्य सेवा कंपनी नोवो नोर्डिस्क ने भारत में ओज़ेम्पिक लॉन्च करने की घोषणा की है। यह टाइप 2 डायबिटीज़ मेलिटस से पीड़ित वयस्कों के लिए है, जिनका डायबिटीज़ केवल आहार और व्यायाम से नियंत्रित नहीं हो पा रहा है। इसे सप्ताह में एक बार दिया जाता है। यह जीएलपी-1 आरए यानी ग्लूकागन-लाइक पेप्टाइड-1 रिसेप्टर एगोनिस्ट वर्ग की दवा है। इसे टाइप 2 डायबिटीज़ के प्रबंधन की मुख्य बुनियाद माने जाने वाले संतुलित आहार और नियमित व्यायाम के साथ-साथ एक सहायक उपचार के तौर पर दिया जाता है।
नोवो नोर्डिस्क इंडिया के प्रबंध निदेशक (मैनेजिंग डायरेक्टर), विक्रांत श्रोत्रिया ने कहा, “भारत में ओज़ेम्पिक लाना एक प्रमुख पड़ाव है। ओज़ेम्पिक के प्रति विश्व-स्तर पर विश्वास, प्रमाणित क्लिनिकल उत्कृष्टता और विश्व-स्तरीय गुणवत्ता के साथ-साथ एक मज़बूत आपूर्ति श्रृंखला, ओज़ेम्पिक भारतीय डॉक्टरों के लिए एक प्रभावी उपचार विकल्प प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य लोगों को एक असरदार और सरल थेरेपी प्रदान करना है जो बेहतर ग्लाइसेमिक नियंत्रण, वज़न प्रबंधन और हृदय और किडनी की दीर्घकालिक सुरक्षा प्रदान करती है। इसे सुविधाजनक पेन डिवाइस के माध्यम से सप्ताह में एक बार दिया जाता है। इस दवा के उत्कृष्ट स्वास्थ्य परिणाम नोवो नोर्डिस्क की सालों से चली आ रही प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।”