(डॉ. सीमा दाधीच)
देश की वित्त मंत्री जिन्हें नारी शक्तिशक्ति के रूप में जाना जाता है । निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2026-2 7को प्रस्तुत कर भारत के विकास की दिशा में नया कदम बढ़ाया है। निर्मला सीतारमण ने लगातार 9 वीं बार बजट पेश कर इतिहास बनाया है वह देश की पहली महिला वित्त मंत्री बनी जिन्होंने लगातार बजट पेश किया।भारत में पहली बार बजट रविवार को पेश किए गया है, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक कदम है। सरकार ने एमएसएमई सेक्टर के लिए 10 हजार करोड रुपए की योजना का प्रावधान किया अब देखते है देश के विकास को कितनी गति मिलती है। बजट में एआई मिशन, नेशनल क्वांटम मिशन, औरआर एंड डी और इनोवेशन फंड जैसे नेशनल मिशन को मज़बूती के साथ जोड़ना भी संकेत देता है कि डीप-टेक अब किनारे पर नहीं, बल्कि देश के निर्माण के लिए ज़रूरी है। एआई-आधारित सलाह देने वाले टूल में प्रोडक्टिविटी बढ़ाकर, डेटा-आधारित फ़ैसले लेने में मदद करके, और किसानों के लिए जोखिम कम करके, खासकर उन इलाकों में जहाँ सुविधाएँ कम हैं, वहां एडवांस टेक्नोलॉजी से होने वाला विकास सिर्फ़ कंपनियों और संस्थानों को ही नहीं, बल्कि ज़मीनी स्तर के स्टेकहोल्डर्स को भी फ़ायदा मिले सरकार बजट से भारत की अर्थव्यवस्था पर बल दे रही है। बजट का मुख्य उद्देश्य विकसित भारत 2047 के सपनों को साकार करना है। वित्त मंत्री ने बजट में 15000 सेकेंडरी स्कूलों और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब शुरू करने की घोषणा की साथ ही 7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर और तीन आयुर्वेदिक एम्स बनाने का भी ऐलान कर विकसित भारत का स्वरूप पेश किए है । कैंसर की दवाई पर कस्टम ड्यूटी से छूट दी गई, इसके साथ ही सोलर क्लास लिथियम आयन बैटरी के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले सामान पर भी कस्टम ड्यूटी से राहत दी गई। इस बजट में वित्त मंत्री ने किसने की इनकम बढ़ाने और छोटे किसानों पर फोकस करने की बात कही है। मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण द्वारा व्यक्तियों को प्रदान की गई किसी भी प्याज राशि को आयकर से मुक्त किया जाता है साथ ही उसे पर से टीडीएस को भी हटाया गया। भारतीय काजू और भारतीय कोक को 2030 तक प्रीमियम ग्लोबल ब्रांड बनाना लक्ष्य। 2026 के केंद्रीय बजट में लड़की और महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष छोड़ दिया गया है जिसमें हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल बनाने की प्रमुख घोषणा की गई है। उच्च शिक्षा और विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग, गणित में लड़कियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए है साथ ही महिला उद्यमियों के लिए शी मार्ट ‘ शुरू करने और लखपति दीदी योजनाओं को मजबूत करने का भी ऐलान कर महिलाओं का मान बढ़ाया है। कुल मिलाकर निर्मला सीतारमण ने अपने बजट के माध्यम से हर वर्ग के हितों का ध्यान रख कर मोदी सरकार के सब का साथ सबका विकास के उद्देश्य को साकार किया है।