2,400+ अस्पतालों के साथ राष्ट्रीय विस्तार
मुंबई , दिव्यराष्ट्र/ नारायणा हेल्थ इंश्योरेंस ने अपनी ‘अदिति’ हेल्थ इंश्योरेंस योजना का देशभर में विस्तार करते हुए छह नए शहरों—गुवाहाटी, धारवाड़, कोलार, जयपुर, जमशेदपुर और दावणगेरे—में लॉन्च की घोषणा की है। इसके साथ ही कंपनी ने ‘अदिति प्राइम’ पेश किया, जो पूरे भारत में 2,400 से अधिक अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध कराता है।यह योजना खासतौर पर ‘मिसिंग मिडिल’ वर्ग के लिए तैयार की गई है, जो न तो सरकारी योजनाओं के दायरे में आता है और न ही महंगी बीमा योजनाएं वहन कर पाता है। अदिति मॉडल अस्पताल और बीमा प्रक्रियाओं को जोड़कर तेज मंजूरी, कम देरी और इलाज के खर्च में पारदर्शिता सुनिश्चित करता है।‘अदिति प्राइम’ के तहत सर्जरी के लिए 1 करोड़ रुपये तक का कवर, गैर-सर्जिकल इलाज शामिल, शून्य वेटिंग पीरियड (निर्धारित शर्तों के अनुसार) और पूरे नेटवर्क में प्राइवेट रूम की सुविधा दी जाएगी। कंपनी का कहना है कि यह विस्तार क्षेत्रीय स्तर से राष्ट्रीय स्तर की स्वास्थ्य बीमा सेवा की ओर एक अहम कदम है, जो मरीजों को सरल, तेज और कैशलेस इलाज का अनुभव देने पर केंद्रित है। यह पहल ‘सभी के लिए बीमा’ के राष्ट्रीय लक्ष्य के अनुरूप किफायती और सुलभ स्वास्थ्य बीमा को बढ़ावा देती है।