जयपुर, दिव्यराष्ट्र:/ मुरूगप्पा ग्रुप के हिस्से मॉन्ट्रा इलेक्ट्रिक ने भारत की क्लीन मोबिलिटी यात्रा में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। कंपनी पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत सर्टिफिकेशन प्राप्त करने वाली पहली हैवी-ड्यूटी इलेक्ट्रिक ट्रक निर्माता बन गई है। इस उपलब्धि के साथ मॉन्ट्रा इलेक्ट्रिक ने भारत की सबसे बड़ी सीमेंट एवं रैडी-मिक्स कॉन्क्रीट कंपनी अल्ट्रा टेक सीमेंट लिमिटेड को देश का पहला पीएम ई-ड्राइव-सर्टिफाईड इलेक्ट्रिक हैवी ट्रक, राइनो 5538, ईवी 6 X 4 टै्रक्टर ट्रेलर डिलीवर किया है। यह उपलब्धि इलेक्ट्रिक वाहनों के विकास को बढ़ावा देने की कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस उपलब्धि का जश्न अरुण मुरुगप्पन, चेयरमैन-मॉन्ट्रा इलेक्ट्रिक (टीआई क्लीन मोबिलिटी), जलज गुप्ता, एमडी-मॉन्ट्रा इलेक्ट्रिक (टीआई क्लीन मोबिलिटी), श्री साथिया राज, चीफ प्रोक्योरमेंट ऑफिसर, अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड की मौजूदगी में मनाया गया।
इस उपलब्धि पर बात करते हुए अरूण मुरूगप्पन, चेयरमैन, मॉन्ट्रा इलेक्ट्रिक (टीआई क्लीन मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड) ने कहा, ‘‘फ्रेट परिवहन का डिकार्बोनाइज़ेशन भारत के उर्जा रूपान्तरण की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। हम भारत सरकार एवं प्रधानमंत्री के प्रति आभारी हैं, जो पीएम ई-ड्राइव योजना जैसे अग्रगामी एवं प्रगतिशील नीतियां लेकर आए हैं। यह हैवी कमर्शियल वाहनों के लिए बड़ा एवं अनुकूल बदलावकारी कदम है, जहां उत्सर्जन बहुत ज़्यादा होता है। मॉन्ट्रा इलेक्ट्रिक में हमें गर्व है कि हम आधुनिक तकनीक वाले भरोसेमंद एवं स्केलेबल इलेक्ट्रिक एम एंड एचसीवी समाधानों के साथ राष्ट्रीय मिशन में योगदान दे रहे हैं, जो देश के मोबिलिटी सिस्टम में सकारात्मक बदलाव लाने की क्षमता रखते हैं।”