खास तौर पर तैयार की गई ओजा 2130 ट्रैक्टर सीरीज़ भारतीय किसानों की उत्पादकता, आराम और लागत-प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए डिजाइन की गई है
•
मुंबई, दिव्यराष्ट्र:/ महिंद्रा ग्रुप का हिस्सा और भारत का नंबर 1 ट्रैक्टर ब्रांड, महिंद्रा ट्रैक्टर्स, अपनी भविष्य के लिए तैयार ‘ओजा’ रेंज के ओजा 2130 सीरीज की सप्लाई और निर्माण क्षमता बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। 30 HP एचपी श्रेणी में यह सीरीज तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है: ओजा 2130 – प्रजा, ओजा 2130 लार्ज टायर (9.5×18 टायर के साथ) और ओजा 2130 नैरो ट्रैक एफआर (फॉरवर्ड + रिवर्स) शटल के साथ।
ओजा 2130 सीरीज़ के माध्यम से महिंद्रा का उद्देश्य उन्नत तकनीक, बेहतर प्रदर्शन और बहुउद्देशीय समाधान उपलब्ध कराना है, ताकि बागवानी, अंगूर के बाग, इंटरकल्चरल खेती, गन्ना और कपास जैसी कई तरह की कृषि गतिविधियों के लिए भरोसेमंद ट्रैक्टर प्रदर्शन मिल सके और प्रगतिशील किसानों की बदलती जरूरतें पूरी हो सकें।
मजबूत कोर तकनीकों पर आधारित ओजा प्लेटफॉर्म प्रदर्शन और उपयोगकर्ता अनुभव को काफी बेहतर बनाता है। अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ पावर-टू-वेट रेशियो के साथ ओजा 2130 सीरीज़ विभिन्न खेती कार्यों के लिए अधिक शक्ति और फुर्ती प्रदान करती है। स्टैंडर्ड 4 डब्ल्यू डीअलग-अलग तरह की जमीन पर बेहतर पकड़ और उत्पादकता सुनिश्चित करता है।
नई ओजा ट्रैक्टर सीरीज़ के केंद्र में उन्नत और शक्तिशाली तीन-सिलेंडर डीआई इंजन है, जो 83.7 एनएम टॉर्क प्रदान करता है। इसमें हाई बैक-अप टॉर्क के साथ बेहतर ईंधन दक्षता और लोड सहने की क्षमता भी मिलती है।
नई ओजा ट्रैक्टर सीरीज़ में कई ऐसे प्रमुख फीचर्स हैं जो इसके प्रदर्शन और उपयोगकर्ता अनुभव को बेहतर बनाते हैं। इन ट्रैक्टरों में अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ टर्निंग रेडियस और ग्राउंड क्लीयरेंस है, जिससे यह तंग जगहों में भी आसानी से चलाए जा सकते हैं।
इलेक्ट्रॉनिक ड्राफ्ट और डेप्थ कंट्रोल जैसे फीचर्स और हिच पॉइंट पर 950 किलोग्राम की लिफ्ट क्षमता इसे कई प्रकार के खेती कार्यों के लिए मजबूत और सटीक बनाते हैं। इंडस्ट्री-फर्स्ट ऑटोमेशन कंट्रोल्स से संचालन में और अधिक सटीकता और सुविधा मिलती है।
इसके अलावा ऑपरेटर के आराम को ध्यान में रखते हुए इसमें इंडस्ट्री-फर्स्ट टिल्ट और टेलीस्कोपिक स्टीयरिंग, तथा साइड-शिफ्ट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ओजा रेंज कम संचालन लागत और समय के साथ कम रखरखाव खर्च के माध्यम से किसानों को बेहतर लागत-प्रभावशीलता भी प्रदान करती है।
महिंद्रा ट्रैक्टर्स में सेल्स, मार्केटिंग और नेशनल बिज़नेस ऑपरेशंस के प्रमुख परीक्षित घोष ने कहा, “ओजा ऊर्जा का एक पावरहाउस है और महिंद्रा ट्रैक्टर्स में हम बागवानी, गन्ना, कपास जैसे प्रमुख कृषि क्षेत्रों में किसानों की बदलती जरूरतों को देखते हुए ओजा 2130 सीरीज़ की बढ़ती मांग के लिए तैयारी कर रहे हैं। इन ट्रैक्टरों के साथ महिंद्रा 21–30 एचपी श्रेणी में अपनी नेतृत्व स्थिति को और मजबूत कर रहा है और तकनीक-आधारित समाधानों के माध्यम से देशभर में खेती के तरीकों को बदलने में किसानों को सक्षम बना रहा है।”
ओजा 2130 – प्रजा वेरिएंट
ओजा 2130 प्रजा वेरिएंट, जिसे प्रोडक्टिविटी मॉडल भी कहा जाता है, हर प्रकार के खेती कार्य में अधिकतम दक्षता देने के लिए तैयार किया गया है। इसका एफ/आर शटल बेहतर रिवर्स स्पीड विकल्प प्रदान करता है, जिससे खेत में बार-बार आगे-पीछे चलने वाले कार्य आसान हो जाते हैं। अत्यधिक सटीकता वाले कार्यों के लिए क्रिपर मोड अल्ट्रा-लो स्पीड पर चलने की सुविधा देता है, जिससे बीज बोने और पौधारोपण जैसे काम अधिक सटीकता से किए जा सकते हैं।
पावरफुल प्रोजेक्टर लैंप 24×7 काम को आसान बनाते हैं और घने खेतों में भी बेहतर रोशनी प्रदान करते हैं। वेट इलेक्ट्रिक पीटीओ विभिन्न उपकरणों के साथ लगातार बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करता है, जिससे उत्पादकता बढ़ती है और लंबे समय तक पीटीओ-आधारित कार्य करते समय ऑपरेटर की थकान भी कम होती है।
इसका 3डीआई इंजन स्मूथ ऑपरेशन, कम शोर और कंपन तथा उच्च टॉर्क के साथ भारी-भरकम कार्यों के लिए भरोसेमंद प्रदर्शन देता है। साथ ही टिल्ट और टेलीस्कोपिक स्टीयरिंग लंबे समय तक काम करने के दौरान ऑपरेटर को अधिक आराम और सुविधा देता है।
ओजा 2130 नैरो ट्रैक (एफआर शटल के साथ)
ओजा 2130 नैरो ट्रैक विद एफआर शटल विशेष रूप से उन फसलों के लिए विकसित किया गया है जहाँ पंक्तियों के बीच कम दूरी होती है। 914 मिमी की संकरी ट्रैक चौड़ाई और कॉम्पैक्ट 8×18 इंच टायरों के साथ यह ट्रैक्टर गन्ना, कपास, केला और बागवानी जैसी फसलों के लिए उपयुक्त है।
इस ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड + 8 रिवर्स गियरबॉक्स के साथ एफआर शटल दिया गया है, जिससे ऑपरेटर आसानी से बार-बार दिशा बदल सकता है। इस वेरिएंट में टिल्ट और टेलीस्कोपिक स्टीयरिंग भी दिया गया है, जिससे लंबे समय तक काम करते समय बेहतर आराम और नियंत्रण मिलता है।
संकरी ट्रैक डिजाइन और किसान-अनुकूल एर्गोनॉमिक्स का संयोजन ओजा 2130 नैरो ट्रैक एफ आर शटल को उन विशेष फसल अनुप्रयोगों के लिए आदर्श बनाता है जहाँ फुर्ती और सटीकता की आवश्यकता होती है।
ओजा 2130 बड़े टायर (9.5×18) के साथ
बड़े टायरों वाला ओजा 2130 एक बहुउद्देशीय ट्रैक्टर के रूप में डिजाइन किया गया है, जो विभिन्न प्रकार की कृषि परिस्थितियों के लिए उपयुक्त है। यह असमान या चुनौतीपूर्ण जमीन पर भी बेहतर स्थिरता और मजबूत पकड़ प्रदान करता है।
इस ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गियर कॉन्फ़िगरेशन दिया गया है, जो स्मूथ गियर शिफ्टिंग, बेहतर ईंधन दक्षता और ढुलाई व खेत दोनों प्रकार के कामों में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करता है।
महिंद्रा की इंडस्ट्री-बेस्ट छह साल की वारंटी के साथ आने वाले नए ओजा ट्रैक्टर टिकाऊपन और लंबे समय तक भरोसेमंद उपयोग के लिए तैयार किए गए हैं और देशभर में महिंद्रा ट्रैक्टर्स के डीलरशिप पर उपलब्ध हैं।