दिव्यराष्ट्र, जयपुर: एलएंडटी फाइनेंस (एलटीएफ), देश की एक बड़ी और जानी-मानी गैर-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी, ने आज अपने गोल्ड लोन बिजनेस में एक बड़ी सफलता हासिल की है। कंपनी ने देशभर में अपनी गोल्ड लोन शाखाओं की संख्या को दोगुना कर दिया है, और अब कंपनी की 260 से ज्यादा शाखायें हो गई हैं। तेजी से हो रहे विस्तार की बात करें तो जून 2025 में जब कंपनी ने इस बिजनेस की शुरुआत की थी, तब उनके पास सिर्फ 130 शाखाएँ थीं। लेकिन महज आठ महीनों के भीतर ही 130 और नई शाखाएँ खोलकर एलटीएफ ने यह दिखा दिया है कि वे सुरक्षित लोन (सिक्योर्ड
क्रेडिट) के बाजार में बहुत तेजी से अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं।
इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एलटीएफ के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर श्री राजू दोडती ने कहा, “कंपनी ने गोल्ड लोन के क्षेत्र में कदम रखने के बाद बहुत ही कम समय में अपनी समर्पित शाखाओं की संख्या को दोगुना कर दिया है,और आने वाले समय में इनकी संख्या और भी बढ़ेगी। यह तेज़ तरक्की हमारी उस खास योजना का हिस्सा है,जिसका मकसद एलटीएफ को एक ऐसी आधुनिक और ग्राहकों की पसंदीदा कंपनी बनाना है जहाँ डिजिटल तकनीक से सारे काम आसान हों। पिछले कुछ महीनों में हमने लगभग हर दिन एक नई शाखा खोली है,जिससे न केवल हमारा दायरा बढ़ रहा है बल्कि ग्राहकों का भरोसा भी मजबूत हो रहा है। उत्तर, पश्चिम, पूर्व और दक्षिण भारत में पहुँचने से हमारा बिजनेस और भी सुरक्षित हो गया है और हम ज्यादा से ज्यादा लोगों की जरूरतों को पूरा कर पा रहे हैं। सुरक्षा की नई तकनीक और अनुभवी टीम के साथ,एलटीएफ अपने ग्राहकों को बेहतरीन और भरोसेमंद सेवा देने के लिए पूरी तरह तैयार है।”
उत्तर, पश्चिम, पूर्व और दक्षिण भारत में परिचालन का विस्तार करते हुए एलटीएफ ने अपने गोल्ड लोन व्यवसाय का दायरा 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तक बढ़ा लिया है। कंपनी ने असम, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में रणनीतिक प्रवेश किया है। भौतिक उपस्थिति और डिजिटल प्रक्रियाओं के संयोजन के माध्यम से एलटीएफ तेज़ स्वीकृति समय (टर्नअराउंड टाइम) और लचीले ऋण समाधान प्रदान कर गोल्ड लोन अनुभव को अधिक सुविधाजनक बना रही है।