मुंबई, दिव्यराष्ट्र:/ इस वैलेंटाइन, केनडियर बाए कल्याण ज्वेलर्स लेकर आए हैं प्यार का वो एहसास, जो सीधा दिल तक जाए। मॉडर्न रोमांटिक्स के लिए बनाया गया, जो खूबसूरती के साथ-साथ रिश्तों की गहराई को भी समझते हैं। नेकपीसेस और इयररिंग्स का वैलेंटाइन्स डे कलेक्शन क्लासिक हार्ट डिज़ाइन को आधुनिक रंग-रूप में ढालकर बनाया गया है।
सोने की कोमल गर्माहट, हीरों की चमक और गुलाबी रत्नों का निखार… इन गहनों का हर कतरा एक एहसास है। इनमें कोई शोर नहीं, बस एक खामोश नज़ाकत है और सादगी जो आपकी हर छोटी मुस्कान और हर बड़ी जीत का हिस्सा बन जाए। केनडियर के आभूषण सिर्फ आभूषण नहीं, आपकी छोटी-बड़ी खुशियों और जिंदगी के यादगार पड़ावों के खूबसूरत हमसफर हैं।
वैलेंटाइन डे के पुराने अंदाज से हटकर, यह कलेक्शन आज के दौर के प्यार को दर्शाता है जो सहज है, गहरा है और भावनाओं से भरपूर है। यह कलेक्शन रूढ़ियों को तोड़कर उस प्यार का जश्न मनाता है जो कोमल भी है और हकीकत के करीब भी। केनडियर के वैलेंटाइन्स डे कलेक्शन से इनवैलर डायमंड पेंडेंट और स्टड इयररिंग्स में अनंत के शाश्वत प्रतीक और हृदय के आकार वाले गुलाबी रत्न का अद्भुत संगम यानी दिल की धड़कन में सिमटा, वो अनंत सा प्यार, गुलाबी चमक में झलकता, सदियों का इकरार! हीरों से जड़ा रोज़ गोल्ड और अनंत प्रेम का ये संगम, आपके व्यक्तित्व को एक रूमानी चमक से निखार देगा, वहीं इसके साथ के मैचिंग हार्ट इयररिंग्स एक कोमल और रूमानी चमक बिखेरते हैं। साथ में पहनने या अलग-अलग स्टाइल करने के लिए डिज़ाइन किया गया यह सेट साथ होने का एक खूबसूरत अहसास है, जो हमेशा-हमेशा के लिए बने रिश्तों और प्यार के यादगार पलों का जश्न मनाने के लिए एक बेहतरीन तोहफा है।
लॉवेल डायमंड पेंडेंट और स्टड इयररिंग्स सेट : प्यार का अनकहा वादा! यह ‘स्विर्ल’ (घूमता हुआ) मोटिफ साथ रहकर आगे बढ़ते रहने का प्रतीक है।
हार्टोरा डायमंड सेट : मोहब्बत का नूर जो रहे हमेश दिल के करीब ! केनडियर का यह पेंडेंट और इयररिंग्स सेट प्रेम के सबसे चमकदार रूप की गवाह है।
वेलवेट ब्लूम डायमंड इयररिंग्स : फूलों की कोमलता और हीरों की चमक का संगम। ये हल्के-फुल्के, क्लासी और हर मौके के लिए परफेक्ट हैं।
लॉविटा डायमंड इयररिंग्स : सोने की गर्माहट, हीरों की जगमगाहट, और गुलाबी रत्न की कोमलता को एक साथ पिरोते हैं