थ्रिस्सूर, दिव्यराष्ट्र :/ कंपनी का कुल रेवेन्यू ₹25,468 करोड़ रहा, जो पिछले साल (₹18,864 करोड़) के मुकाबले 35% अधिक है। 31 दिसंबर 2025 तक के नौ महीनों का कर पश्चात लाभ 79% बढ़कर ₹941 करोड़ पर पहुंच गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह ₹527 करोड़ था। इस साल की तीसरी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू ₹10,343 करोड़ रहा, जो पिछले साल की इसी अवधि (₹7,278 करोड़) के मुकाबले 42% ज्यादा है। इस तिमाही में कंपनी का कुल कर पश्चात लाभ ₹416 करोड़ रहा। पिछले साल यह ₹219 करोड़ था, यानी मुनाफे में 90% की शानदार बढ़त हुई है।
वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में कंपनी का भारत से स्टैंडअलोन रेवेन्यू ₹9,048 करोड़ रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही (₹6,386 करोड़) के मुकाबले 42% अधिक है। इस तिमाही के दौरान भारत के कारोबार से कंपनी को ₹401 करोड़ का शुद्ध मुनाफा हुआ। पिछले साल इसी समय यह मुनाफा ₹218 करोड़ था, यानी इसमें 84% की भारी बढ़ोतरी हुई है। कल्याण ज्वैलर्स इंडिया लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रमेश कल्याणरमन ने कहा, “इस साल अब तक की तरक्की से हम बहुत खुश हैं। सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बाद भी इस तिमाही की शुरूआत बहुत अच्छी रही है। शादियों का यह सीज़न हमारे लिए नई उमंग लेकर आया है। जिस तरह की तेज़ी हम देख रहे हैं, उससे साफ है कि हम इस वित्तीय वर्ष का समापन एक शानदार सफलता के साथ करेंगे।”