दिव्यराष्ट्र, चेन्नई: इसुज़ू की बेहतरीन सर्विस और गाड़ी के मालिक बनने का अनुभव प्रदान करने की प्रतिबद्धता को पुनः दोहराने के अपने निरंतर प्रयास के अंतर्गत, इसुज़ू मोटर्स इंडिया अपनी इसुज़ू डी-मैक्स पिक-अप और एसयूवी रेंज के लिए देश भर में एक ‘इसुज़ू आई-केअर प्री-समर कैंप’ आयोजित करेगी। इस सर्विस कैंप का उद्देश्य ग्राहकों को इस मौसम में पूरे देश में बिना किसी परेशानी के वाहन चलाने का अनुभव प्रदान करने के लिए आकर्षक लाभ और निवारक रख-रखाव की जाँचों की सुविधा प्रदान करना है।
‘इसुज़ू केअर’ की पहल के रूप में, यह प्री-समर कैंप इसुज़ू के सभी अधिकृत डीलर सर्विस आउटलेट्स पर 23 मार्च से 28 मार्च 2026 (दोनों दिन समेत) के बीच आयोजित किया जायेगा। इस दौरान, ग्राहक अपने वाहनों के लिए विशेष ऑफ़र और अनेक लाभ उठा सकते हैं।
कैंप में आने वाले ग्राहकों को निम्नलिखित सुविधायें प्राप्त होंगी: निःशुल्क 37-पॉइंट का संपूर्ण चेक-अप, लेबर पर 10% की छूट, पुर्ज़ों पर 5% की छूट, लुब्रिकेंट्स और तरल पदार्थों पर 5% की छूट, रिटेल आरएसए पर 20% की छूट, प्रोकेयर पर 5% की छूट, विस्तारित वारंटी पर 20% की छूट, मुफ़्त ‘‘REGEN”।
यह प्री-समर कैंप आगरा, अहिल्यानगर, अहमदाबाद, अंबिकापुर, अनंतपुर, बारामूला, बरेली, बाड़मेर, भरूच, भटिंडा, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, बीकानेर, बिलासपुर, कालीकट, छत्रपति संभाजी नगर, चेन्नई, चिक्कमगलुरु, कोयंबटूर, धुले, दिल्ली, डिब्रूगढ़, दीमापुर, दुर्गापुर, एर्नाकुलम, गाँधीधाम, गोरखपुर, गुरुग्राम, गुवाहाटी, हावड़ा, हुबली, हैदराबाद, इंदौर (2), जयगांव, जयपुर, जालंधर, जम्मू, जोधपुर, कडप्पा, कलबुर्गी, करनाल, कायमकुलम, खम्मम, कोल्हापुर, कोलकाता, कोट्टायम, कर्नूल, लातूर, एल.बी. नगर (हैदराबाद), लेह, लखनऊ, लुधियाना, मदुरई, मंडी, मंगलुरु, मेहसाणा, मोहाली, मुंबई (नेरुल और बोरीवली), मुंद्रा, मैसूर, नागपुर, नासिक, नेल्लोर, निज़ामाबाद, नोएडा, पटना, पुणे, रायपुर, राजमुंदरी, राजकोट, रत्नागिरी, सतारा, शिवमोग्गा, सीकर, सिलीगुड़ी, सोलापुर, सूरत, थेनी, त्रिशूर, तिरुनेलवेली, तिरुपति, त्रिची, तिरुवनंतपुरम, वडोदरा, विजयवाड़ा और विशाखापत्तनम में स्थित इसुज़ू की सभी अधिकृत सेवा सुविधाओं पर आयोजित किया जायेगा।
ग्राहक सर्विस बुकिंग के लिए अपने नज़दीकी इसुज़ू डीलर आउटलेट पर कॉल कर सकते हैं या https://www.isuzu.in/servicebooking.html पर जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए ग्राहक 1800 4199 188 (टोल-फ़्री) पर संपर्क कर सकते हैं।