मुंबई, दिव्यराष्ट्र/– भारत की नई टेक्नोलॉजी वाला ब्रांड वॉबल डिस्प्लेज ने अपने ‘वॉबल एक्स सीरीज ‘ और ‘वॉबल के सीरीज’ गुगल टीव्ही लॉन्च किए। यह लॉन्च भारतीय कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में एक जबरदस्त बदलाव का प्रतीक बनकर सामने आया है, जो दिखाता है कि भारत अब सिर्फ़ असेंबली नहीं, बल्कि दुनिया के स्तर के प्रोडक्ट खुद डिज़ाइन और तैयार कर रहा है।नई रेंज में पहली बार जेमिनी के साथ गुगल टीव्ही 5.0 दिया गया है, जो एडवांस एआय की मदद से दर्शकों की पसंद के अनुसार कंटेंट सुझाता है।
वॉबल एक्स सीरीज़: स्पीड और साउंड का परफेक्ट मेल परफॉरमेंस के शौकीन लोगों के लिए एक नायाब पेशकश, वॉबल एक्स सीरीज (43”, 50”, 55” में उपलब्ध) में मेटल फ़िनिश स्लिम फ्रेमलेस डिज़ाइन दिया गया है। इसे गेमिंग और सिनेमा के शानदार अनुभव के लिए बनाया गया है।
सिनेमैटिक विजुअल्स: इसका अल्ट्रा QLED डिस्प्ले 1.07 बिलियन आलीशान रंग दिखाता है। डॉल्बी विजन-एटमॉस, MEMC और ALLM जैसी तकनीकों के साथ यह आपको बिलकुल असली जैसे बेहतरीन दृश्य दिखाता है।
एआय की जबरदस्त ताकत के साथ कोर: इसमें है DynamIQ डुअल प्रोसेसर (A75 + A55) AI CPU आर्किटेक्चर और एआय आउटपुट प्रोसेसिंग सिस्टम है। इससे आपको मिलती है बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी और इंटरफ़ेस परफॉरमेंस।
भारत का बेहतरीन टीवी साउंड: इस सीरीज़ में TRU 80W प्रो स्पीकर्स दिए गए हैं। यह डुअल वूफर्स, डेडिकेटेड एम्पलीफ़ायर्स और ट्वीटर्स के साथ एक अत्याधुनिक ऑडियो सिस्टम है। इस रेंज में इससे अच्छा साउंड आपको कहीं नहीं मिलेगा।
इंडकल टेक्नॉलॉजीज के सीईओ आनंद दुबे ने कहा, “एक्स और के सीरीज के साथ, हम अपने स्मार्ट टीवी पोर्टफ़ोलियो को नयी ऊंचाइयों तक ले जा रहे हैं, ताकि परफ़ॉरमेंस के शौकीन यूजर्स हों या आम भारतीय घर, दोनों की ज़रूरतों को पूरा किया जा सके”। “हम सिर्फ़ एक प्रोडक्ट नहीं पेश कर रहे हैं; बल्कि हम यह साबित कर रहे हैं कि भारतीय इंजीनियरिंग TRU 80W प्रो ऑडियो और डायरेक्ट एआय इंटीग्रेशन जैसे विश्व-स्तरीय स्पेसिफिकेशन उपलब्ध करा सकती है। यह ऐसी तकनीक है जिसे भारत में, भारत के लिए ही डिज़ाइन किया गया है।”