ह्यूंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एच एम आई एल) ने आज नई ह्यूंडई EXTER की लॉन्चिंग का एलान किया। यह ब्रांड की लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी का एक स्टाइलिश और दमदार नया रूपहै। बेहतरीन परफॉर्मेंस, भरोसेमंद पावरट्रेन और विविधता के लिए ग्राहकों और समीक्षकों, दोनों की पसंद रही ह्यूंडई EXTERने दमदार एसयूवी डिजाइन को मॉडर्न एवं एडवांस्ड कन्वीनियंस टेक, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और सेफ्टी के साथ जोड़ा है।
नई ह्यूंडई EXTER की लॉन्चिंग के मौके पर ह्यूंडईमोटर इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ श्री तरुण गर्ग ने कहा,“अपनी लॉन्चिंग के बाद से हीह्यूंडई EXTER को जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिला है। इसने पूरे भारत में 2 लाख से ज्यादा ग्राहकों का भरोसा जीता है। बोल्ड डिजाइन और सेगमेंट डिफाइनिंग फीचर्स के साथह्यूंडई EXTER ने इस सेगमेंट को नए सिरे से गढ़ने में अहम भूमिका निभाई है। इसी मजबूत नींव पर आगे बढ़ते हुएनई ह्यूंडई EXTER ‘Drive to shine’ की नई भावना को दर्शाती है। इसमें रिफ्रेश्ड स्टाइलिंग, ज्यादा प्रीमियम केबिन, स्मार्ट कनेक्टिविटी और सेफ्टी एक पैकेज के रूप में मिलती है। ये अपग्रेड उन परिवारों और युवाओं के बीच इसकी अपील बढ़ाएंगे, जो ऐसी एसयूवी की तलाश में हैं, जिसमें स्टाइल, व्यावहारिकता और रोजमर्रा के इस्तेमाल को बेजोड़ तरीके से साथ लाया गया हो। नई ह्यूंडई EXTER युवा और महत्वाकांक्षी भारत को विश्व स्तरीय तकनीक, बेहतरीन सुरक्षा और एक भरोसेमंद एसयूवीदेने के एच एम आई एल के वादे को और मजबूत करने वाली है।”
बेहतरीन एक्सटीरियर्स
नई ह्यूंडई EXTER ने फ्रंट और रियर बंपर के बोल्ड डिजाइन, रीडिजाइन किए गए ब्लैक रेडिएटर ग्रिल और शानदार नए R15 (D=380.2 mm) डायमंड कट अलॉय व्हील्स के साथ अपनी एसयूवी प्रजेंस को और भी दमदार बनाया है। इन सबसे परे एक स्पोर्टी विंग-टाइप स्पॉइलर इसे सड़कों पर एक ऐसी पहचान देता है, जिसे नजरअंदाज करना नामुमकिन है। एसयूवी के तौर पर इसकी मौजूदगी को मजबूती देने वाले प्रपोर्शन के साथ नई ह्यूंडई EXTER अपने सेगमेंट की सबसे लंबी कार है, जिसमें सेगमेंट का सबसे बड़ा व्हीलबेस मिलता है। इससे ज्यादा हेडरूम और सभी पैसेंजर्स के लिए ज्यादा कम्फर्ट सुनिश्चित होता है।