मुंबई, दिव्यराष्ट्र/ प्रमुख स्टॉकब्रोकिंग कंपनी और एचडीएफसी बैंक की सहायक कंपनी, एचडीएफसी सिक्योरिटीज़ ने संगठन से स्तर पर व्यापक पुनर्गठन की घोषणा की। इस पुनर्गठन का उद्देश्य है, कंपनी की बाज़ार स्थिति को मज़बूत करना और वृद्धि को गति प्रदान करना। एचडीएफसी सिक्योरिटीज़ के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी, धीरज रेली ने कहा, “आज संगठन के स्तर पर पुनर्गठन और नेतृत्व उत्कृष्टता के इस नए अध्याय की शुरुआत के बीच हम निरंतर नवोन्मेष, जुनून और अपने ग्राहकों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के ज़रिए बाज़ार में अधिक हिस्सेदारी हासिल करने पर केंद्रित हैं।”
इस रणनीतिक पुनर्गठन के तहत एचडीएफसी सिक्योरिटीज़ ने नेतृत्व के स्तर पर निम्नलिखित बदलाव किए हैं: 1. आशीष राठी ‘प्रमुख – खुदरा व्यवसाय (रिटेल बिज़नेस)’ होंगे और एचडीएफसी सिक्योरिटीज़ के निदेशक मंडल में पूर्णकालिक निदेशक के रूप में बने रहेंगे। 2. वरुण लोहचब ‘मुख्य अनुसंधान अधिकारी (चीफ रिसर्च ऑफिसर) – इक्विटी’ की ज़िम्मेदारी संभालेंगे, जो सभी ग्राहक खंड में इक्विटी अनुसंधान की देख-रेख करेंगे। 3. आनंद माथुर, सीएफओ के रूप में अपनी भूमिका के अतिरिक्त, ‘रणनीति पोर्टफोलियो’ की अतिरिक्त ज़िम्मेदारियां संभालेंगे।
–