दिव्यराष्ट्र, राजकोट: भारत के संगठित नमकीन तथा स्नैक्स उत्पादन क्षेत्रकी अग्रणी और प्रतिष्ठित कंपनी गोपाल स्नैक्स लिमिटेड अपनी अविवाहित महिला कर्मचारियों को उनकी शादी के मौके पर एक स्पेशल करियावर (कन्या विवाह) बोनस देती है। यह वित्तीय उपहार, महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई वर्कस्पेस पॉलिसी का एक बेहतरीन उदाहरण है। इस योजना के तहत, कंपनी कर्मचारी कल्याण पहल को प्रोत्साहन दे रही है। वर्ष 2016 में शुरू की गई यह पहल, अविवाहित महिला कर्मचारियों को उनकी शादी के समय वित्तीय सहायता देती है। यह पहल, कंपनी के सबको साथ लेकर चलने और लोगों के कल्याण को सबसे आगे रखने की संस्कृति की पहचान बनकर उभरी है।
गोपाल स्नैक्स के सीईओ राज हदवानी ने कहा कि, “कन्या विवाह बोनस, हमारी महिला कर्मचारियों के समर्पण और सेवा के लिए उनका आभार जताने का हमारा तरीका है। शादी ज़िंदगी का एक खास अवसर होता है और हमारा मानना है कि, जब वे ज़िंदगी में एक नया सफ़र शुरु कर रही हैं, तो उन्हें भावनात्मक और वित्तीय सहायता करना हमारा फ़र्ज़ है।”
इस योजना के अंतर्गत, कंपनी ने पिछले नौ सालों में लगभग 6.96 करोड़ रुपयों का वितरण हैं, जिससे इसके परिचालन विभाग में कार्यरत 506 योग्य महिला कर्मचारियों को लाभ हुआ है। वर्ष 2016-17 में 30 महिलाओं को 24.34 लाख के वितरण के साथ शुरू हुई इस योजना का कद और असर लगातार बढ़ा है, जो ज़िंदगी के ज़रूरी पड़ावों पर महिलाओं को सहायता करने के कंपनी की लंबी अवधि की प्रतिबद्धता दर्शाता है।
यह योजना 2024-25 में अब तक के सबसे ऊंचे मुकाम पर पहुंची, जिसमें रिकॉर्ड 125 महिला कर्मचारियों को 2.01 करोड़ रुपये दिए गए, जो इस पहल की शुरुआत से अब तक की सबसे बड़ी वार्षिक लाभार्थी संख्या है। उसी साल, सबसे ज़्यादा व्यक्तिगत परफॉर्मेंस बोनस 5.74 लाख रुपये था, जो कर्मचारी के कार्यकाल और संगठन में उनकी भूमिका के आधार पर तय किया गया था।
योजना की गाइडलाइन के अनुसार, वे योग्य महिला कर्मचारी, जिन्होंने कम से कम एक साल की सर्विस पूरी कर ली है, उन्हें शादी पर कन्या विवाह बोनस मिलता है। इस पहल के ज़रिए, गोपाल स्नैक्स अपने इस विश्वास को मज़बूत करता है कि, अच्छी कॉर्पोरेट ज़िम्मेदारी वर्कप्लेस पर महिलाओं को मज़बूत बनाने, उनके योगदान को पहचानने और उनकी ज़िंदगी के ज़रूरी पड़ावों पर उन्हें सहाय करने से शुरू होती है।
यह पहल, गोपाल स्नैक्स की महिला सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाती है और शादी के दौरान महिलाओं को सहायता करने के भावनात्मक और सांस्कृतिक महत्व को भी उजागर करती है।
वर्ष 2016-17 के दौरान, 30 महिला कर्मचारियों को 24.34 लाख रुपयों का वितरण किया गया, और तब से यह वितरण सालों से लगातार बढ़ रहा है। 2020-21 में, 67 महिलाओं को 90.29 लाख रुपये दिए गए, जो दर्शाता है कि, संस्था ज़िंदगी के ज़रूरी पड़ावों पर महिलाओं को सहायता करने पर निरंतर ध्यान केन्द्रीत करती है। 2023-24 में, 38 महिला कर्मचारियों को 65.02 लाख रुपये मिले, जिसमें सबसे ज़्यादा व्यक्तिगत बोनस 5.45 लाख रुपये था। इस पहल का सबसे बड़ा असर 2024-25 में हुआ, जिसमें रिकॉर्ड 125 महिला कर्मचारियों को 2.01 करोड़ रुपये का वितरण किया गया, जो अब तक की लाभार्थियों की सबसे बड़ी संख्या हैं और सबसे ज़्यादा व्यक्तिगत बोनस 5.74 लाख रुपये तक पहुंचा था।
गोपाल स्नैक्स की ‘कन्या विवाह योजना’ नीति, एक योग्य पात्रता प्रक्रिया को फॉलो करती है। पात्र कर्मचारी आमतौर पर HR को अपनी शादी के बारे में जानकारी देते हैं और पहले से औपचारिक इस्तीफा दे देते हैं। कंपनी में उनकी नौकरी के अंत पर बोनस का वितरण किया जाता है। इसे और खास बनाने के लिए, सीनियर मैनेजमेंट द्वारा बेटी के परिवार के सदस्यों को चेक दिया जाता हैं।
यह पहल, एक समाविष्ट और सहायक वर्कस्पेस कल्चर(कार्यस्थल संस्कृति) बनाने के गोपाल स्नैक्स के उद्देश्य के साथ सुसंगत है, जहां महिलाओं को सच में एहमियत दी जाती है।