मुंबई, दिव्यराष्ट्र। युवा भारतीय पुरुषों को बेहतरीन ग्रूमिंग पोर्टफोलियो प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए जिलेट ने क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की भूमिका वाले कैंपेन के साथ ऑल-न्यू जिलेट गार्ड 3-इन-1 के लॉन्च की घोषणा की। गार्ड 3-इन-1 एक उच्च-प्रदर्शन वाला किफायती उत्पाद है जिसे विशेष रूप से भारतीय उपभोक्ताओं के लिए डिज़ाइन किया गया है।
अपने विचार साझा करते हुए अभिषेक ने कहा, “आज का हर युवा अगले स्तर तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है – चाहे वह खेल में हो, करियर में हो या सामान्य जीवन में। मेरे लिए ग्रूमिंग आत्मविश्वास महसूस करने और ‘मैच के लिए तैयार रहने का अहम हिस्सा है। जिलेट गार्ड 3-इन-1 इसलिए खास है क्योंकि यह सिर्फ एक बार में ही स्मूथ शेव देता है, वो बिना किसी कट या जलन की चिंता के। यह निश्चित रूप से एक बेहतर कदम है, और ‘बडे लीग का शेव’ का यही प्रतीक है। ”
इस अवसर पर जिलेट इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट और कैटेगरी हेड (ग्रूमिंग) कपिल शर्मा ने कहा, “जिलेट गार्ड 3-इन-1 के साथ, हम उन लाखों युवा पुरुषों के लिए एक बेहतर विकल्प लेकर आए हैं जो बेसिक ग्रूमिंग से आगे बढ़कर कुछ नया और बेहतर चाहते हैं। अभिषेक शर्मा के साथ हमारा जुड़ाव युवा भारत की मानसिकता को दर्शाता है-महत्वाकांक्षी, प्रगतिशी और बड़े मुकाम हासिल करने के लिए तैयार।”