एक्सिस बैंक और इंडिगो ने यात्रा और लाइफस्टाइल अनुभवों को नया रूप देने के लिए को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च किए
• ++ग्राहकों की यात्रा और खर्च करने की आदतों के अनुसार लॉन्च किए कार्ड के दो वेरिएंट
• ++इंडिगो चैनलों पर खर्च करने पर अधिक रिवॉर्ड रेट
• +अंतरराष्ट्रीय लाउंज एक्सेस और कम फॉरेक्स मार्कअप सहित कई लाइफस्टाइल लाभ
नई दिल्ली, दिव्यराष्ट्र:/ भारत में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंकों में से एक, एक्सिस बैंक और भारत की पसंदीदा एयरलाइन, इंडिगो ने भारतीय उपभोक्ताओं की बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए ‘को-ब्रांडेड’ क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने के लिए साझेदारी की है। ये कार्ड दो वेरिएंट्स – ‘इंडिगो एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड’ और ‘इंडिगो एक्सिस बैंक प्रीमियम क्रेडिट कार्ड’ में उपलब्ध हैं। दोनों कार्ड को इस तरह डिजाइन किया गया है कि ग्राहक इंडिगो के लॉयल्टी प्रोग्राम ‘इंडिगोब्लूचिप’ के माध्यम से अपने खर्च पर रिवॉर्ड कमा सकें।
इस साझेदारी का उद्देश्य रोजमर्रा की खरीदारी और यात्रा संबंधी खर्चों पर आसानी और बिना किसी परेशानी के रिवॉर्ड कमाने की सुविधा देना है। दोनों कार्ड योग्य लेनदेन पर इंडिगो ब्ल्यू चिप्स प्रदान करते हैं, और इंडिगो चैनलों पर खर्च करने पर अतिरिक्त रिवॉर्ड मिलते हैं। ग्राहकों को वेलकम और रिन्यूअल बेनिफिट्स, माइलस्टोन रिवॉर्ड्स और कई लाइफस्टाइल सुविधाएं मिलेंगी। इनमें लाउंज एक्सेस, एंटरटेनमेंट ऑफर, डाइनिंग डिस्काउंट और चुने गए कार्ड वैरिएंट के अनुसार कम फॉरेक्स मार्कअप शामिल हैं।
‘इंडिगो एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड’ की कीमत ₹799 + जीएसटी है और यह रिटेल ग्राहकों के लिए है। यह कार्ड यात्रा और लाइफस्टाइल लाभों का संतुलित संयोजन देता है, साथ ही प्रमुख खर्च श्रेणियों में तेज रिवॉर्ड कमाने की सुविधा भी प्रदान करता है।
‘इंडिगो एक्सिस बैंक प्रीमियम क्रेडिट कार्ड’ की कीमत ₹5,000 + जीएसटी है और यह उच्च आय वर्ग के ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है, जो बेहतर यात्रा और लाइफस्टाइल सुविधाएं चाहते हैं।
ये कार्ड रुपे और वीजा नेटवर्क पर लॉन्च किए जाएंगे।
लॉन्च के अवसर पर, एक्सिस बैंक में प्रेसिडेंट और हैड – कार्ड्स, पेमेंट्स एंड वेल्थ मैनेजमेंट, अर्निका दीक्षित ने कहा, “हमें इंडिगो के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। यह बैंकिंग और यात्रा सेवाओं का बेहतरीन मेल है, जो हमारे ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाएगा। इन को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड के जरिए हम साधारण यात्रियों से लेकर नियमित उड़ान भरने वाले यात्रियों तक सभी को बेहतरीन मूल्य देना चाहते हैं। ये कार्ड विशेष यात्रा लाभ, तेज रिवॉर्ड कमाई और कई सुविधाओं तक आसान पहुंच प्रदान करेंगे। यह साझेदारी नवाचार और ग्राहक-केंद्रित सोच के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।”
इंडिगो के चीफ डिजिटल एंड इंफॉर्मेशन ऑफिसर नीतन चोपड़ा ने कहा, “इंडिगो अपने ग्राहकों, खासकर वफादार फ्रीक्वेंट फ्लायर्स, के लिए लगातार बेहतर मूल्य देने के लिए प्रतिबद्ध है। एक्सिस बैंक के साथ हमारी साझेदारी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ये सह-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड रोजमर्रा के खर्च को इंडिगो ब्लूचिप्स में बदलने का अवसर देते हैं और इंडिगो की विश्वसनीय सेवा को एक्सिस बैंक के व्यापक बैंकिंग नेटवर्क के साथ जोड़ते हैं। हमें विश्वास है कि ये कार्ड ग्राहकों के अनुभव को और अधिक फायदेमंद बनाएंगे।”
इंडिगो एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के लॉन्च के अवसर पर टिप्पणी करते हुए, एनपीसीआई की कार्यकारी निदेशक, सोहिनी राजोला ने कहा, “एनपीसीआई का ध्यान हमेशा उपभोक्ताओं के लिए सुरक्षित, स्केलेबल और सुविधाजनक डिजिटल भुगतान अनुभव सक्षम करने पर रहा है। रुपे नेटवर्क पर ‘इंडिगो एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड’ का लॉन्च इसी उद्देश्य के अनुरूप है। यह ग्राहकों को रुपे प्लेटफॉर्म की विश्वसनीयता के साथ, विभिन्न प्रकार के खर्चों पर लाभ अर्जित करने का एक व्यवस्थित और फायदेमंद तरीका प्रदान करता है। जैसे-जैसे भारत का डिजिटल भुगतान इकोसिस्टम विकसित हो रहा है, इस तरह की साझेदारियाँ उपभोक्ताओं के विकल्पों को बढ़ाती हैं और एक निर्बाध एवं समावेशी भुगतान वातावरण की नींव को मजबूत करने में मदद करती हैं।”
भारत में वीजा के कंट्री मैनेजर ऋषि छाबड़ा ने कहा, “आज के भारतीय उपभोक्ता केवल लेनदेन नहीं, बल्कि ऐसे अनुभव चाहते हैं जो उनकी आकांक्षाओं और जीवनशैली को दर्शाएं। इंडिगो–एक्सिस बैंक वीजा को-ब्रांडेड कार्ड इसी सोच के साथ तैयार किए गए हैं। यात्रा आधारित रिवॉर्ड और खास लाइफस्टाइल लाभों के साथ हम अपने कार्डधारकों को हर पल और हर यात्रा में अधिक लाभ देने में सक्षम बना रहे हैं। यह साझेदारी वीजा की सुरक्षित, सहज और समृद्ध भुगतान अनुभव देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।”
आपकी यात्रा, आपकी पसंद: आपके खर्च के तरीके के अनुसार तैयार दो कार्ड:
इंडिगो एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड इंडिगो एक्सिस बैंक प्रीमियम क्रेडिट कार्ड
• हर खर्च पर रिवॉर्ड*: पात्र श्रेणियों में खर्च किए गए प्रत्येक ₹100 पर 1 ब्ल्यू चिप पाएँ।
• कैटेगरी-आधारित बूस्ट* ग्रोसरी (किराना) और डाइनिंग (भोजन) पर प्रति ₹100 के खर्च पर 2 ब्ल्यू चिप्स और इंडिगो चैनलों पर लेनदेन करने पर प्रति ₹100 पर 3 ब्ल्यू चिप्स प्राप्त करें।
• यात्रा के लाभ*: कार्ड जॉइन करने, नवीनीकरण और निर्धारित खर्च लक्ष्य (माइलस्टोन) पूरा करने पर 1,200 ब्ल्यू चिप्स का वाउचर पाएं।पाएँ।
• यूपीआई का फायदा* यूपीआई लेनदेन पर तेज़ गति से रिवॉर्ड पॉइंट्स अर्जित करें।
• लाउंज एक्सेस* अतिरिक्त आराम के लिए घरेलू हवाई अड्डों पर मुफ्त लाउंज एक्सेस का आनंद लें।
* बेहतरीन रिवॉर्ड: इंडिगो पर खर्च करने पर हर ₹100 पर 7 ब्ल्यू चिप्स, होटल और किराना खर्च पर हर ₹100 पर 3 ब्ल्यू चिप्स, और अन्य पात्र श्रेणियों में हर ₹100 पर 2 ब्ल्यू चिप्स कमाएं।
* प्रतिस्पर्धी फॉरेक्स दरें: अंतरराष्ट्रीय खर्च पर केवल 2.5% के कम फॉरेक्स मार्कअप का लाभ उठाएं।
• वेलकम, रिन्यूअल और माइलस्टोन बोनस: कार्ड जॉइन करने, नवीनीकरण कराने और निर्धारित खर्च लक्ष्य पूरा करने पर 5,000 ब्ल्यू चिप्स के वाउचर प्राप्त करें।
• व्यापक लाउंज एक्सेस: घरेलू और अंतरराष्ट्रीय, दोनों हवाई अड्डों पर मुफ्त लाउंज एक्सेस का आनंद लें।
• लाइफस्टाइल से जुड़े विशेष फायदे: अपने रोजमर्रा के अनुभवों को बेहतर बनाने के लिए, बुक माई शो और ईजी डिनर पर विशेष ऑफर्स का लाभ उठाएँ।