अब गार्मिन उत्पाद मुंबई, पुणे और जयपुर के चुनिंदा जायंट स्टोर्स पर उपलब्ध
नई दिल्ली, दिव्यराष्ट्र:/ गार्मिन, जो जीपीएस आधारित वियरेबल्स और साइक्लिंग टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में वैश्विक अग्रणी कंपनी है, ने भारत के साइक्लिंग क्षेत्र के प्रतिष्ठित ब्रांड जायंट बाइसिकल्स इंडिया के साथ एक रणनीतिक रिटेल साझेदारी की घोषणा की है।
यह सहयोग जायंट की भारत के साइक्लिंग बाजार में मजबूत उपस्थिति और गार्मिन की राइड ट्रैकिंग, नेविगेशन, एंड्योरेंस मॉनिटरिंग तथा ट्रेनिंग इनसाइट्स में विशेषज्ञता को एक साथ लाता है। जहां जायंट उच्च गुणवत्ता वाली साइकिलें उपलब्ध कराता है, जिन पर उत्साही और प्रतिस्पर्धी राइडर्स भरोसा करते हैं, वहीं गार्मिन एडवांस साइक्लिंग कंप्यूटर, हार्ट रेट मॉनिटर के साथ स्पीड और कैडेंस सेंसर, टैक्स इंडोर ट्रेनर, स्मार्टवॉच, पावर मीटर, पावर पैडल, रियर-व्यू रडार अलर्ट के साथ स्मार्ट बाइक लाइट्स, 4के राइड रिकॉर्डिंग कैमरा, परफॉर्मेंस ट्रैकर्स और अन्य सहायक उत्पाद प्रदान करता है। ये सभी उत्पाद राइड से पहले, राइड के दौरान और राइड के बाद साइक्लिस्ट को बेहतर अनुभव देने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।
साझेदारी के पहले चरण के तहत, गार्मिन उत्पाद अब मुंबई, पुणे और जयपुर के चुनिंदा जायंट रिटेल स्टोर्स में उपलब्ध हैं। इन स्टोर्स पर ग्राहक जायंट की साइकिल रेंज के साथ-साथ गार्मिन के साइक्लिंग इकोसिस्टम को भी देख और समझ सकते हैं, जिससे वे उपकरण और परफॉर्मेंस टेक्नोलॉजी दोनों के आधार पर बेहतर निर्णय ले सकें।
इस अवसर पर अमित जीपीएस एंड नेविगेशन एलएलपी के निदेशक श्री दीपक रैना ने कहा, “आज साइक्लिस्ट अपनी परफॉर्मेंस को समझने और बेहतर बनाने के लिए डेटा पर अधिक निर्भर हैं। सटीक राइड मैट्रिक्स, ट्रेनिंग इनसाइट्स और नेविगेशन जानकारी राइडर्स को सही निर्णय लेने और समय के साथ अपनी प्रगति मापने में मदद करती है। साथ ही, यह सड़क पर सुरक्षा बढ़ाने और आसपास की स्थिति के प्रति जागरूकता बनाए रखने में भी सहायक है।