मुंबई, दिव्यराष्ट्र/ गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के अग्रणी फर्नीचर ब्रांड, ‘इंटीरियो बाय गोदरेज’ ने ‘मोमेंट्स दैट मैटर’ नामक एक अध्ययन रिपोर्ट जारी किया। यह अध्ययन इस बात की गहराई से पड़ताल करता है कि घर और कार्यस्थल के दैनिक अनुभव किस प्रकार आधुनिक भारतीय उपभोक्ताओं के भावनात्मक स्वास्थ्य, आपसी जुड़ाव और सुख-सुविधाओं को नया स्वरूप दे रहे हैं। शोध के निष्कर्ष दर्शाते हैं कि आज के परिवेश में भारतीय उपभोक्ता अपने परिवेश (लिविंग स्पेस) के साथ किस तरह जुड़ते हैं, इसमें निद्रा, पाक-कला (कुकिंग) और एकांत के व्यक्तिगत क्षण केंद्रीय भूमिका निभाते हैं।
डॉ. देव नारायण सरकार, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और हेड ऑफ कंज्यूमर बिजनेस, इंटरियो बाय गोदरेज ने कहा, ‘मोमेंट्स दैट मैटर’ केवल एक शोध नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा दृष्टिकोण है, जो बताता है कि भारतीय उपभोक्ता भविष्य के घर और कार्यस्थल के डिजाइनों को किस रूप में देखते हैं। आज की भागदौड़ भरी दुनिया में घर और दफ्तर अब केवल भौतिक स्थान नहीं रह गए हैं, बल्कि वे मानसिक सुकून, आपसी मेलजोल और व्यक्तिगत अभिव्यक्ति के केंद्र बन गए हैं। यह अध्ययन भारतीयों और उनके परिवेश (लिविंग स्पेस)के बीच बदलते रिश्तों को समझने की गोदरेज इंटीरियो की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।”