फाइन एसर्स ब्रांडेड रिज़ॉर्ट इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम है। यह भारत में इनोवेटिव ‘सेल-लीज-बैक’ मॉडल में महारत रखता है। कम्पनी ने अगले तीन वर्षों में देश के प्रमुख पर्यटन केंद्रों में पाँच नई प्रीमियम प्रॉपर्टीज़ डेवलप करने की योजना को लेकर एक बड़ी घोषणा की है।
जयपुर, पुष्कर और गोवा में पहले से ही फाइन एसर्स के रिज़ॉर्ट हैं और अब ग्लोबल हॉस्पिटैलिटी ब्रांड्स, खासकर विंडहैम होटल्स एण्ड रिजॉर्ट्स से अपनी साझेदारी मज़बूत करते हुए तेजी से विस्तार की रणनीति पर काम कर रही है। इससे लीजर ट्रैवेल और डेस्टिनेशन वेडिंग की बढ़ती मांग पूरी करने का अवसर मिलेगा। वर्तमान में कम्पनी की तीन प्रॉपर्टीज़ में 200 कमरों की बड़ी इन्वेंट्री है और अगले तीन वर्षों में पाँच डेस्टिनेशन – जयपुर, जवाई, उदयपुर, पुष्कर और कूर्ग में डेवलपमेंट के माध्यम से 700 अन्य कमरे जोड़ने की योजना है। फाइन एसर्स ग्रुप की सात प्रॉपर्टीज़ में कुल 1500 कमरों की इन्वेंट्री है।
श्री दिनेश यादव, फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर, फाइन एसर्स ने बताया, “जयपुर, पुष्कर, उदयपुर, जवाई, गोवा, कूर्ग और सकलेशपुर जैसे पर्यटन केंद्रों के प्रति लोगों का आकर्षण बहुत तेजी से बढ़ रहा है। इसलिए हम ने इन जगहों पर विस्तार की रणनीति बनाई है। हम ऐसे एसेट्स डेवलप करेंगे जो जगह की खास पहचान बनेंगे और निवेश पर अच्छा रिटर्न भी देंगे। साथ ही शानदार लाइफस्टाइल का नया अनुभव भी देंगे। इस विस्तार के तहत हम ने हाल ही में गोवा और उदयपुर में डोल्च बाई विंडहैम ब्रांड के दो रिज़ॉर्ट के लिए करार किया है। इसके साथ भारत में इस मशहूर ब्रांड का आगमन हो रहा है। ये प्रोजेक्ट्स उच्च स्तरीय हैं और 2030 में इनका उद्घाटन अपेक्षित है। इससे भारत के लक्ज़री हॉस्पिटैलिटी मार्केट में विंडहैम की मज़बूत पकड़ बनेगी।”
फाइन एसर्स ने प्रॉपर्टीज़ डेवल करने के अलावा अपने ‘सेल-एंड-लीज-बैक’ इन्वेस्टमेंट मॉडल से इन्वेस्टर्स के दिलों में खास जगह बनाई है। ये इन्वेस्टर्स हॉस्पिटैलिटी एसेट्स के काम-काज में भाग लिए बिना सीधे प्रॉपर्टी के भागीदार बन सकते हैं। यह एक खास स्ट्रक्चर है जिसके तहत कम्पनी इन्वेस्टर्स को अपनी प्रॉपर्टी इन्वेंट्री का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा बेच देती है और फिर वापस लीज़ पर ले लेती है। इस करार के तहत निवेशकों को लगभग 7 प्रतिशत का सालाना रिटर्न मिल जाता है। साथ ही शानदार लाइफस्टाइल का आनंद भी मिलता है, जैसे कि हर वर्ष निःशुल्क 25 रूम नाइट्स और एक वेडिंग इवेंट।
यह मॉडल हाई-नेट-वर्थ इंडिविजुअल्स (एचएनआई) और नॉन-रेजिडेंट इंडियंस (एनआरआई) के बीच काफ़ी लोकप्रिय हो रहा है। ये निवेशक एक स्थिर आय और पैसे की बचत के साथ-साथ शानदार लाइफस्टाइल का आनंद चाहते हैं।