जोधपुर, दिव्यराष्ट्र/जोधपुर जिले के बिलाड़ा कस्बे में जन्मे राजस्थान के प्रमुख शिक्षाविद् मोहन लाल दाधीच के 76 वे जन्मदिवस के अवसर पर जोधपुर स्थित उनके आवास पर दाधीच समाज, ब्राह्मण समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर दाधीच प्रभा पत्रिका के प्रकाशक उमेन्द्र दाधीच ने मोहन लाल दाधीच का अभिनन्दन करते हुए उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। महर्षि दधीचि जन कल्याण संस्थान के सचिव नव नारायण शर्मा एवं मीडिया प्रभारी गौरीशंकर दाधीच ने शिक्षाविद् मोहन लाल दाधीच एवं श्रीमती मनोरमा दाधीच का अभिनंदन किया। इस अवसर पर दिव्यराष्ट्र मीडिया ग्रुप की प्रधान संपादक डॉ.सीमा दाधीच ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए सभी का आभार प्रकट किया साथ ही एडवोकेट अंजना दाधीच एवं सी.ए अरुण दाधीच ने सभी का आभार व्यक्त किया।