शानाया ने पुष्पा को मात दी और फैशन शो के लिए चुपके से निकल पड़ी
मुंबई, दिव्यराष्ट्र:/ सोनी सब का शो पुष्पा इम्पॉसिबल पुष्पा (करुणा पांडे) की प्रेरणादायक कहानी पेश करता है। पुष्पा एक मज़बूत और आत्मनिर्भर महिला हैं, जो ज़िंदगी की सबसे कठिन चुनौतियों से ऊपर उठती हैं। गृहिणी से वकील बनने तक का उनका सफर यह दिखाता है कि निजी दुःखों के बावजूद वह अपने मूल्यों को थामे रखते हुए न्याय की तलाश में मज़बूती से खड़ी रहती हैं, चाहे रास्ता कितना भी कठिन क्यों न हो।
आने वाले एपिसोड्स में, गुड़ी पड़वा के उत्सव के बाद, शनाया (मुस्कान बामने) एक हाई-प्रोफ़ाइल फैशन शो में शामिल होने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह शो रॉनी द्वारा आयोजित और उसके पिता शांतनु (सप्तऋषि घोष) द्वारा फ़ंड किया गया है। शनाया पुष्पा को शो की तारीख गलत बताती है। वह कहती है कि शो अगले दिन है, जबकि असल में उसी शाम है। वह चुपचाप तैयारी करती है और पुष्पा को शक होने पर वह उसके सामान छिपा देती है। लेकिन, शनाया पहले से ही डुप्लीकेट्स का इंतज़ाम कर चुकी होती है। इसी बीच पुष्पा को जोशीपुरा बुलाया जाता है, जहाँ एक बुज़ुर्ग व्यक्ति को छोड़ दिया गया है। इस मौके का फायदा उठाकर शनाया शो में पहुँच जाती है और शोस्टॉपर बनकर सबको चौंका देती है। ड्रामा तब और बढ़ जाता है, जब उसकी दादी उसकी पहचान से जुड़ा एक सच सबके सामने ला देती हैं। इससे हंगामा मचता है, पब्लिक सीन होता है और मामला इतना बिगड़ जाता है कि अधिकारियों को सबको जज के चैम्बर में ले जाना पड़ता है।
अब सवाल यह है कि क्या शनाया को अपने इस कदम की सज़ा मिलेगी या फिर उसकी यह बग़ावत पुष्पा और उसके परिवार की ज़िंदगी बदल देगी?
इस सीक्वेंस पर बात करते हुए, करुणा पांडे ने कहा, “पुष्पा हमेशा दिल से फैसले लेने वाली रही है और यह ट्रैक दिखाता है कि जब दिल को किसी मुश्किल और संवेदनशील हालात से गुज़रना पड़ता है, तो क्या होता है। मैंने इसे बहुत संयम और भावनात्मक ईमानदारी के साथ निभाया, क्योंकि यह सही या ग़लत की बात नहीं है, बल्कि इस बात की है कि इंसान अपने मूल्यों को कैसे थामे रखता है, जब हालात अस्थिर हों। एक पल ऐसा आता है, जब पुष्पा बेहद सतर्क और सुरक्षात्मक हो जाती है और वह मुझे असल ज़िंदगी की याद दिलाता है। सेट पर भी हम इस बारे में बात करते थे कि कैसे माता-पिता चिंता में कुछ ऐसा करते हैं, जिसे हम बच्चे उस समय समझ नहीं पाते। लेकिन, फिर भी हम अपने रास्ते ढूँढ ही लेते हैं। यही रिश्ता बहुत असली और रिलेटेबल लगता है। इस ट्रैक की सबसे बड़ी बात पुष्पा का अंदरूनी संघर्ष है और उसे निभाने के लिए मुझे पूरी तरह ज़मीन से जुड़ा और ईमानदार रहना पड़ा।”
देखिए ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ हर सोमवार से शनिवार रात 9:30 बजे, सिर्फ सोनी सब पर